फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP's new TV commercial is in debate

आम महिला के बहाने केजरीवाल ने एक तीर से साधे कई निशाने

Thu, 18 Jun 2015 05:48 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
AAP's new TV commercial is in debate

एक घरेलू महिला अपने घर के खर्चों से परेशान और बेहद उदास है। उसे राहत की कोई किरण नजर नहीं आती और तभी दिल्ली में विधान सभा चुनाव होते हैं और नई सरकार बन जाती है।

विज्ञापन


इसके बाद उस महिला की रोजमर्रा की जिंदगी में अचानक ऐसा बदलाव आता है कि उसका दामन खुशियों से भर जाता है। लेकिन जल्द ही मीडिया में चारों ओर इस सरकार पर हमले की खबरें चलने लगती हैं।
विज्ञापन


सत्ता में आई नई पार्टी के विधायक घरेलू हिंसा के आरोपों से घिर रहे हैं और उसी के मंत्री फर्जी डिग्री के मामले में फंसते दिख्ा रहे हैं। यह सब देख कर इस महिला को बेहद गुस्सा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे समझ में नहीं आता कि आखिर क्यों सब लोग इस सरकार और इसके मुखिया यानि सीएम के पीछे पड़े हुए हैं जिसने आम महिला के जीवन को एक झटके में बदल दिया है।

अब तक अगर आप इस टीवी ऐड के बारे में नहीं समझ नहीं पाए हैं तो अब उसे समझने के लिए आपको यह ऐड देखना पड़ेंगा।

एक तीर से कई निशाने करने की कोशिश

AAP's new TV commercial is in debate

असल में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार अपने काम-काज से ज्यादा उपराज्यपाल नजीब जंग से होने वाले विवादों के चलते ज्यादा चर्चा में रहती है।

फिलहाल आप के विधायक सोमनाथ भारती अपनी पत्नी से संबंधों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। जबकि आप के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर अपनी ‌डिग्री को लेकर पुलिस के शिकंजे में हैं।

इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने नया फरमान जारी करते हुए कहा है कि अब किसी भी सरकारी विज्ञापन में मुख्यमंत्री या किसी मंत्री की तस्वीर नहीं लगाई जा सकती।

इन सबका जवाब देने के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक नया विज्ञापन जारी किया है। इस टीवी विज्ञापन में सरकार ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। इसमें मीडिया को भी निशाने पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed