फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP press confreres on Dileep Pandey case

'दिल्ली को गुजरात बनाना चाहती है भाजपा'

Sat, 19 Jul 2014 01:24 PM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
AAP press confreres on Dileep Pandey case

हम शांत नहीं बैठेंगेः संजय सिंह

विज्ञापन

भड़काऊ पोस्टर लगाने मामले में आम आदमी पार्टी अपने प्रवक्ता दिलीप पांडे के समर्थन में उतर गई है। पार्टी ने प्रेस कांफेंस कर के भाजपा पर करारा हमला किया है।

आप प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से नफरत की राजनीति करती आई है। वो दिल्ली को गुजरात की तरह बनाने में लगी है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा ऐसी कार्रवाइयों से बाज नहीं आ रही है। इसलिए अब आप शांत नहीं बैठेगी और सड़क पर उतर कर भाजपा का विरोध करेगी।

'ये सब भाजपा की साजिश है'

AAP press confreres on Dileep Pandey case

प्रेस कांफेंस में आप नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने के‌ लिए बेताब है।

सिसोदिया के अनुसार भाजपा के इशारे पर आप के लोगों को परेशान किया जा रहा है। सिसोदिया की मानें तो भड़काऊ पोस्टर मामले में आप को कोई हाथ नहीं है। यह स‌ब भाजपा का किया-धरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप नेता पर रासुका लगनी चाहिए

AAP press confreres on Dileep Pandey case

भाजपा ने इस बात का कड़ा विरोध जताते हुए मामले में आप नेता दिलीप पांडे की गिरफ्तारी के साथ-साथ उन पर भड़काऊ पोस्टर्स के लिए रासुका के तहत केस चलने की बात कही है।

भाजपा नेता प्रभात झा के मुताबिक दिलीप पांडे पर रासुका लगाई जानी चाहिए।

मामले में शनिवार शाम चार बजे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी की राय बताएंगे। साथ ही दिल्ली में सरकार बनाने पर भी निर्णायक घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन

'क्या सांप्रदायिक तनाव भड़काना चाहती है AAP'

AAP press confreres on Dileep Pandey case

मामले में कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आप निशाना साधा है। महासचिव शकील अहमद ने ट्वीट किया कि क्या केजरीवाल की पार्टी कांग्रेस के मुस्ल‍िम विधायकों के इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रही है? यह बीजेपी का विरोध है या उनके ही रास्ते पर चलना?'

आप नेताओं पर कांग्रेस नेता आसिफ अहमद, मतीन चौधरी और हसन अहमद के खिलाफ पोस्टर लगाने का आरोप है।

वहीं, केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि अमानतुल्लाह यह कबूल चुका है कि पोस्टर उसने खुद लगाए थे, तो फिर गिरफ्तार दूसरे नेताओं को क्यों किया गया?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed