फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap party allegiance to bjp govt for using delhi police for Chief Secretary assault case delhi ncr

मुख्य सचिव मारपीट मामला: आप पार्टी ने लगाया केंद्र सरकार पर आरोप, कहा- पुलिस का हो रहा गलत इस्तेमाल

Thu, 28 Jun 2018 09:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jun 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
aap party allegiance to bjp govt for using delhi police for Chief Secretary assault case delhi ncr
m arvind kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की खबरों के बीच पार्टी ने एक बार फिर मुख्य सचिव के साथ मारपीट के मामले का झूठा करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि यह दिल्ली सरकार को बदमान करने की साजिश का हिस्सा है। आप के मुताबिक, दिल्लीवाले इस साजिश का समझ गये हैं। अगले चुनाव में वह इसका जवाब भी देंगे।

विज्ञापन

   
पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने सिलसिलेवार ढंग से घटना का ब्योरा देते हुए कहा है कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है। वहीं, आरोप लगाया कि भाजपा के नजदीकी इस आईएएस अधिकारी के जरिये केंद्र सरकार ने आप को बदनाम करने का षडयंत्र है। अब जब विपक्षी दलों के दबाव के बाद आईएएस अधिकारियों की हड़ताल का खत्म कराया गया, तो चार्जशीट दाखिल कराने का नया षडयंत्र रचा जा रहा है। दिलचस्प यह कि जो चार वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, उन्हें इसका गवाह बनाया गया है।   
विज्ञापन

  

aap party allegiance to bjp govt for using delhi police for Chief Secretary assault case delhi ncr
सौरभ भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज ने तंज कसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से ज्यादा अरविंद केजरीवाल से डरते हैं। इसी वजह से आप के सत्ता में आने के बाद ही साजिशें शुरू हो गयी हैं। दिल्ली पुलिस ने अभी तक तीन दर्जन मामले आप विधायकों के खिलाफ दर्ज किये, लेकिन 14 मामलों में अदालत ने विधायक बाइज्जत बरी कर दिया है।

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि आज दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल दिल्लीवालों को सुरक्षा मुहैया कराने की जगह आप विधायकों व मंत्रियों को फंसाने के लिये किया जा रहा है। जबकि दिल्ली में महिलाओं की असुरक्षा की वजह से भारत का नाम पूरी दुनिया में बदनाम हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्लीवाले साजिश को समझ रहे हैं। आने वाले चुनाव में वह इसका जवाब भाजपा को देंगे।      

दिल्ली मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी, दिल्ली के लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह के झूठे केस करना दिल्ली के लोगों का अपमान है। पर हम लोग तमाम उत्पन किए जा रहे विरोधों के बावजूद दिल्ली के लोगों के लिए काम करते रहेंगे। आप अपना धर्म निभाइये, हम अपना धर्म निभाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed