{"_id":"9665528334aafd23081de9429295d953","slug":"aap-opposed-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां अनोखे अंदाज में हो रहा आप का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां अनोखे अंदाज में हो रहा आप का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Mar 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली ‘आप’ कार्यकर्ता संघ के बैनर तले हनुमान रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी बैनर और ढोल-नगाड़े लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
उनका कहना था कि वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं लेकिन विधानसभा चुनाव में पराजित उम्मीदवार को टिकट देने की खिलाफत करने के लिए इकट्ठा हुए हैं।
दरअसल, आप ने देवेंद्र सहरावत को दक्षिण दिल्ली संसदीय सीट पर उतारा है। विधानसभा चुनाव में सहरावत ने बिजवासन सीट से आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। विरोध सेहरावत की उम्मीदवारी का था।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे कुलदीप सिंह ने बताया कि पार्टी ने पहले कहा था कि एमएलए का चुनाव लड़ चुके किसी शख्स को टिकट नहीं दिया जाएगा। अब एक हारे हुए प्रत्याशी को टिकट दे दिया गया।
विज्ञापन