{"_id":"57ea68ca4f1c1bf90a575fb2","slug":"aap-now-open-pole-cleanliness-drive","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी अब खोलेगी सफाई अभियान की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी अब खोलेगी सफाई अभियान की पोल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूंटा गाड़ो और गाय बांधों अभियान के बाद अब आम आदमी पार्टी सफाई अभियान की पोल खोलेगी। ये अभियान 2 अक्तूबर गांधी जयंती से चलेगा। इस स्वच्छता अभियान की कलई खोलने के लिए ही सेल्फी विद कूड़ा अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
यह जानकारी पार्टी के लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रणबीर सिंह चंदीला ने दी। मंगलवार को प्रेस को जारी बयान में उन्होंने बताया कि पूरे वर्ष सरकार स्वच्छता के प्रति उदासीन बनी रही और अब फिर 2 अक्तूबर आते ही स्वच्छता अभियान का ढिढ़ोरा पीटने को तैयार है।
विज्ञापन
पार्टी के कार्यकर्ता गंदगी और कूड़ों के ढेर की सेल्फी लेकर सोशल मीडिय़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को भेजा जाएगा। ये सिलसिला 2 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहाकि स्वच्छता के नाम पर 125 करोड़ रुपए स्वच्छता सैस वसूलने वाली सरकार जमीन पर स्वच्छता के लिए कुछ नहीं करती। नतीजतन चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य है।
जिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने कहा कि आम जनता भी इस अभियान में अपनी भागीदारी करे और अपने घरों और दुकानों के आस पास जहां भी गंदगी दिखाई दे उसकी तस्वीर खींच कर सोशल मीडिया के द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे।