फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MP Sanjay Singh said on Kapil Mishra tweet jitega to Hindustan hi 

कपिल के ट्वीट पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा जीतेगा तो हिन्दुस्तान ही 

Fri, 24 Jan 2020 08:14 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 24 Jan 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh said on Kapil Mishra tweet jitega to Hindustan hi 
sanjay singh - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता कपिल मिश्रा के बयान पर मामला अब तल्ख हो गया है। चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा से पाकिस्तान वाले बयान को अपने ट्विटर से हटाने को कहा। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने आयोग के नोटिस के जवाब में अपने बयान पर अडिग रहने की बात कही है। मिश्रा का कहना है कि उन्होंने अपने ट्वीट में ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे माहौल खराब हो।
विज्ञापन


फिलहाल इसके बाद चुनाव आयोग ने ट्विटर से ही कपिल के ट्वीट को डिलीट करने को कहा है। वहीं कपिल के पाकिस्तान वाले ट्वीट के बाद आप के नेता मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि 11 फरवरी को जीतेगा तो हिन्दुस्तान ही।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग के नोटिस के जवाब में कहा कि जिस तरह से शाहीनबाग में सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उससे पाकिस्तानी हमारे देश में कुछ भी घटनाएं करवा सकते हैं। हमें इससे बचना चाहिए बल्कि उन्होंने शाहीनबाग के लोगों से लंबे समय से बंद रास्ते को खोलने के लिए भी अपील का जिक्र अपनी रिप्लाई में किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी दलील है कि न तो शाहीनबाग के लोग उनके वोटर है और न ही शाहीनबाग, जहां से चुनाव लड़ रहे हैं उनकी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इसलिए मैं अपने ट्वीट पर पूरी तरह से अडिग हूं। कपिल ने कहा कि शाहीनबाग में आतंकी आंदोलन चलाए जा रहे हैं। हालांकि आयोग कपिल मिश्रा की दलीलों से सहमत नहीं हुआ। आयोग ट्विटर को ही कपिल के अकाउंट से ऐसे बयान को डिलीट करने को कहा है।

आप के नेताओं ने कहा जीतेगा तो हिन्दुस्तान की 

वहीं इस पूरे मामले में आप सांसद और दिल्ली के चुनाव प्रभारी संजय सिंह ने कपिल मिश्रा के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि जीतेगा तो हिन्दुस्तान ही है। इसी तरह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 11 फरवरी को हिन्दुस्तान ही जीतेगा। 

यह था मामला

कपिल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली में 8 अगस्त को सड़कों पर हिन्दुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। दरअसल दिल्ली के चुनाव में हिन्दुस्तान और पाकिस्तान का सोशल मीडिया वॉर तक शुरू हुआ जब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने एक बयान में कहा कि वह शाहीनबाग के लोगों के साथ खड़े है। 

उसके बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने आप और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि दोनों पार्टियों ने मिलकर शाहीनबाग जैसे पाकिस्तान खड़े किए है। उन्होंने लिखा जब देशद्रोही ऐसे पाकिस्तान खड़े करेगा तो 6 फरवरी को हिन्दुस्तान भी खड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed