फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap mp bhagwant mann attacks on delhi congress

AAP सांसद भगवंत मान ने दिया विवादास्पद बयान

Thu, 31 Jul 2014 06:14 PM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 06:14 PM IST
विज्ञापन
aap mp bhagwant mann attacks on delhi congress

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने लोकसभा में चर्चा के दौरान विवादित बयान दिया है। दिल्ली के बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


यही नहीं, बयानबाजी की धुन में आप सांसद ने लालू यादव के परिवार को भी बीच में लपेट लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास की बात करने वाली कांग्रेस के विधायकों से ज्यादा तो लालू यादव के बच्चे हैं।
विज्ञापन


भगवंत मान के इस बयान से लोकसभा में काफी हंगामा हुआ। इतना ही नहीं, 'आप' सांसद ने भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की है।

'बिना माफी मांगे खाना हजम नहीं होता'

aap mp bhagwant mann attacks on delhi congress

दिल्ली में कांग्रेस को कमजोर बताने वाले भगवंत मान ने लोकसभा में चर्चा के दौरान भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि विधूड़ी रोजाना जब तक सदन में तीन-चार बार माफी नहीं मांगते उनका खाना हजम नहीं होता।

भगवंत मान ने ये टिप्पणी विधूड़ी की ओर से बार-बार टोके जाने के बाद की थी।

दरअसल, जिस वक्त भगवंत मान लोकसभा में बोल रहे थे तभी भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी बार-बार अपनी टिप्पणी भी करते जा रहे थे।

लोकसभा में हुआ हंगामा

aap mp bhagwant mann attacks on delhi congress

लोकसभा में 'अच्छे दिन कब आने वाले हैं' कविता सुनाकर हर जगह वाहवाही लूटने वाले भगवंत मान अपनी इस बयानबाजी से एकबार फिर चर्चा में आ गए हैं।

पंजाब से आम आदमी पार्टी के इस सांसद ने बुधवार को लोकसभा में जो बयान दिया उससे काफी हंगामा खड़ा हो गया है।

हालांकि अभी तक इस मामले में लालू यादव और कांग्रेस की ओर से कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed