आप विधायक अमानतुल्लाह का इस्तीफा नामंजूर, बचाव में उतरे मनीष सिसोदिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के आरोपों के बाद विवादों में आए आप विधायक अमानतुल्लाह खान के साथ आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली सरकार मजबूती से खड़ी है।
रविवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी कार्यालय में बाकायदा मीडिया से बात की। सिसोदिया ने अमानतुल्लाह के इस्तीफे को अस्वीकार करते हुए उनके खिलाफ सभी आरोपों को सियासत से प्रेरित बताया।
सिसोदिया ने कहा कि ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उनकी कोशिश वक्फ बोर्ड की जमीन घोटाले को उजागर करने की है। इससे सभी घोटालेबाज डरे हुए हैं।
यही कारण है कि उनको फंसाया जा रहा है। सिसोदिया ने कहा कि पार्टी हर वक्त कहती आई है कि किसी भी दागी इंसान के खिलाफ कार्रवाई करेगी चाहे वह किसी भी ओहदे पर बैठा हो।
'घोटाले को उजागर करने के कारण खान को फंसाया जा रहा'
लेकिन तथ्यों की जांच-पड़ताल से साफ होता है कि अमानतुल्लाह के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता। विवाद पूरी तरह पारिवारिक है और आरोप लगाने वाले परिवार की अमानतुल्लाह से बातचीत तक नहीं होती।
खास बात यह कि आप विधायक के साले की पत्नी ने शनिवार को उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। सिसोदिया के मुताबिक, दिल्ली पुलिस आप नेताओं के पीछे पड़ी है। बगैर किसी छानबीन के मुकदमे दर्ज हो रहे हैं।
वक्फ बोर्ड के घोटाले को उजागर करने के कारण उन्हें फंसाया जा रहा है। सभी आरोप सियासत से प्रेरित हैं। इसलिए अमानतुल्लाह के इस्तीफे का दिल्ली सरकार स्वीकार नहीं करेगी।