{"_id":"5b91b720867a557ea40c7b11","slug":"aap-mla-sahiram-fined-for-two-lakhs-in-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट मामले में आप विधायक सहीराम पर दो लाख का जुर्माना, कोर्ट ने दिया सुधरने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट मामले में आप विधायक सहीराम पर दो लाख का जुर्माना, कोर्ट ने दिया सुधरने का मौका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Sep 2018 04:54 AM IST
विज्ञापन
सहीराम पहलवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने युवक से मारपीट के मामले में तुगलकाबाद से आप विधायक सहीराम पहलवान पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विधायक के अलावा इस मामले में लिप्त दो अन्य दोषियों पर भी दो-दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने अपने फैसले में कहा कि दोषियों को जेल भेजने के बजाय सुधरने का मौका मिलना चाहिए। इसलिए सहीराम, सुभाष व ललित पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। अदालत ने कहा इस मामले में सितंबर 2016 में तेहखंड गांव निवासी योगेंद्र बिधुड़ी घायल हुआ था। इसलिए उसे डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया जाता है।
विज्ञापन
अदालत ने इस मामले में योगेंद्र की गवाही को विश्वसनीय मानते हुए सहीराम समेत तीनों दोषियों को एक अगस्त को दोषी ठहराया था। अदालत ने माना कि योगेंद्र जब दवा लेने जा रहा था तो रास्ता रोक कर उस पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में योगेंद्र ने कहा था कि उसके घर के बाहर सीमेंट की सड़क बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विधायक सहीराम ने निर्माण की निगरानी कर रहे सुपरवाइजर को धमका कर 18 व 19 सितंबर 2016 की रात उसके घर के सामने सड़क बनाने से रोक दिया था। उसने विधायक से इसका कारण पूछा तो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।