फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap mla's met lg regarding sealing campaign

सीलिंग : घंटों इंतजार के बाद LG से मिल पाए AAP विधायक, ऐसी रही मीटिंग

Tue, 30 Jan 2018 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Jan 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
aap mla's met lg regarding sealing campaign
aap mla - फोटो : अमर उजाला

सीलिंग के मसले का समाधान निकालने की बात करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) विधायक सोमवार दोपहर बाद राजनिवास पहुंचे। हालांकि, सीलिंग के मसले पर एक पत्र के जरिये उपराज्यपाल ने स्थिति सुबह ही स्पष्ट कर दी थी।

विज्ञापन


बावजूद इसके विधायक उपराज्यपाल कार्यालय पहुंच गए। विधायकों का कहना है कि उपराज्यपाल का पत्र से कई सवालों का जवाब नहीं मिला है। लिहाजा उनसे मुलाकात जरूरी है। देर शाम उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद ही विधायक वापस लौटे।
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उपराज्यपाल ने सलाह दी है कि सीलिंग के मसले पर दिल्ली सरकार का शहरी विकास विभाग अपना सुझाव भेजे। जबकि दिल्ली में सीलिंग की एक वजह एफएआर है। इसे मास्टर प्लान 2021 में संशोधन करके बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सीलिंग रुक जाएगी। इसमें शहरी विकास विभाग का कोई लेना देना नहीं है। मास्टर प्लान में संशोधन का अधिकार सिर्फ डीडीए के पास है। और उपराज्यपाल डीडीए के चेयरमैन हैं। एलजी से मिलकर लौटे विधायकों का दावा है कि उपराज्यपाल ने उनकी बात पर सहमति जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed