फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे आप विधायक

Mon, 19 Sep 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
 AAP mla reached to police station for surrender, police didn't arrest
अमानतुल्लाह खान की ग‌िरफ्तारी के व‌िरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

साले की पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप में घिरे ओखला से आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान रविवार दोपहर गिरफ्तारी देने जामिया नगर थाने पहुंचे। पुलिस ने उनसे करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की छानबीन जारी है। विधायक अमानतुल्लाह खान ने शनिवार को व्हाट्सऐप और अन्य माध्यमों से मीडिया व इलाके के लोगों को अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी थी।

अमानतुल्लाह के खिलाफ एक और शिकायत

 AAP mla reached to police station for surrender, police didn't arrest
अमानतुल्लाह खान की ग‌िरफ्तारी के व‌िरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

अपने तय कार्यक्रम के तहत दोपहर करीब 12.45 बजे दफ्तर के बाहर इकठ्ठा होकर वह 150-200 समर्थकों के साथ जामिया नगर थाने पहुंचे। जामिया नगर थाने पहुंचकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से गिरफ्तार करने के लिए कहा। हालात को देखते हुए दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने जामिया नगर थाने के बाहर पुलिस बल को तैनात किया हुआ था।

 AAP mla reached to police station for surrender, police didn't arrest
अमानतुल्लाह खान की ग‌िरफ्तारी के व‌िरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विधायक करीब डेढ़ घंटे थाने में मौजूद रहे। इस बीच उनके समर्थक थाने के बाहर खड़े होकर नारेबाजी करते रहे। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अमानतुल्लाह लगातार पुलिस की जांच में सहयोग कर रहे हैं। उन पर गिरफ्तारी का कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है। पीड़िता द्वारा दी गई सीडी और पैन ड्राइव में वायस सैंपल की छानबीन एफएसएल कर रहा है। जांच में अगर अमानतुल्लाह के खिलाफ सबूत मिलेंगे तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
 AAP mla reached to police station for surrender, police didn't arrest
अमानतुल्लाह खान की ग‌िरफ्तारी के व‌िरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

अमानतुल्लाह के खिलाफ एक और शिकायत
अमानतुल्लाह खान पर आरोप लगाने वाली उनके साले की पत्नी ने शनिवार को जामिया नगर थाने में एक और शिकायत दी। उसमें पीड़ित ने खुद की जान का खतरा बताते हुए समर्थकों द्वारा धमकाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अमानतुल्लाह के समर्थक केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
 AAP mla reached to police station for surrender, police didn't arrest
अमानतुल्लाह खान की ग‌िरफ्तारी के व‌िरोध में प्रदर्शन - फोटो : Getty Image

'अवाम की जीत हुई है, जनता के दबाव में आकर पुलिस ने मुझे गिरफ्तार नहीं किया। मैं खुद थाने नहीं आया था, पुलिस लगातार गिरफ्तारी का दबाव बना रही थी।' -अमानतुल्लाह खान,आप विधायक,ओखला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed