साले की पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप में घिरे ओखला से आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान रविवार दोपहर गिरफ्तारी देने जामिया नगर थाने पहुंचे। पुलिस ने उनसे करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की छानबीन जारी है। विधायक अमानतुल्लाह खान ने शनिवार को व्हाट्सऐप और अन्य माध्यमों से मीडिया व इलाके के लोगों को अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी थी।
हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे आप विधायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमानतुल्लाह के खिलाफ एक और शिकायत
अपने तय कार्यक्रम के तहत दोपहर करीब 12.45 बजे दफ्तर के बाहर इकठ्ठा होकर वह 150-200 समर्थकों के साथ जामिया नगर थाने पहुंचे। जामिया नगर थाने पहुंचकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से गिरफ्तार करने के लिए कहा। हालात को देखते हुए दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने जामिया नगर थाने के बाहर पुलिस बल को तैनात किया हुआ था।
विधायक करीब डेढ़ घंटे थाने में मौजूद रहे। इस बीच उनके समर्थक थाने के बाहर खड़े होकर नारेबाजी करते रहे। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अमानतुल्लाह लगातार पुलिस की जांच में सहयोग कर रहे हैं। उन पर गिरफ्तारी का कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है। पीड़िता द्वारा दी गई सीडी और पैन ड्राइव में वायस सैंपल की छानबीन एफएसएल कर रहा है। जांच में अगर अमानतुल्लाह के खिलाफ सबूत मिलेंगे तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
अमानतुल्लाह के खिलाफ एक और शिकायत
अमानतुल्लाह खान पर आरोप लगाने वाली उनके साले की पत्नी ने शनिवार को जामिया नगर थाने में एक और शिकायत दी। उसमें पीड़ित ने खुद की जान का खतरा बताते हुए समर्थकों द्वारा धमकाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अमानतुल्लाह के समर्थक केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं।
'अवाम की जीत हुई है, जनता के दबाव में आकर पुलिस ने मुझे गिरफ्तार नहीं किया। मैं खुद थाने नहीं आया था, पुलिस लगातार गिरफ्तारी का दबाव बना रही थी।' -अमानतुल्लाह खान,आप विधायक,ओखला