फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिरयानी पुलिसिंग के सवाल पर भड़के CM खट्टर कहा- बिरयानी में बीफ ढूंढना छोटी घटना

Mon, 19 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 19 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
cm khattar angry on biryani policing questions calls it a small, individual incident
हर‌ियाणा की 50वीं सालग‌िरह - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह के लोगो में गहरा संदेश छिपा है। इस बात की जानकारी किंगडम ऑफ ड्रीम्स में स्वर्ण जयंती समारोह उत्सव में दी गई। बताया गया कि लोगो में सुनहरी पृष्ठ भूमि के साथ गीता संदेश की प्रतिकृति, श्वेत शंख का चित्र, प्रदेश गठन के 50 वर्ष का चित्रण, हरियाणा का मानचित्र और तीर का निशान है।  लोगो के डिजाइन में रंगों का इस्तेमाल विशेष रूप से दर्शाया गया है। सुनहरी पृष्ठभूमि के एक तरफ  स्वर्ण जयंती हरियाणा प्रदेश के गठन के 50 वर्ष पूरे होने और दूसरी तरफ  ज्ञान व विद्वता का प्रतीक है। सफलता, उपलब्धि और विजय सुनहरे रंग से प्रदर्शित की जाती है।

cm khattar angry on biryani policing questions calls it a small, individual incident
हर‌ियाणा की 50वीं सालग‌िरह - फोटो : अमर उजाला

सुनहरा रंग उत्थान करने वाला और सकारात्मक रंग भी माना जाता है। लोगो में शंख का भी इस्तेमाल किया गया है। आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार शंख एक बहुत ही शुभ वस्तु है। सफेद रंग को शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। लोगो में प्रयुक्त तीर का अर्थ है सुरक्षा और प्रतिरक्षा है। स्वर्ण जयंती समारोह के लिए बदलता हरियाणा-बढ़ता हरियाणा चुना गया है।
बीफ के सवाल पर भड़के सीएम...
समारोह के दौरान मीडिया ने मुख्यमंत्री से जब बिरयानी में मिले बीफ के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह यहां स्वर्ण जयंती समारोह के लिए आए हैं। किसी और सवाल का जवाब नहीं देंगे। वहीं मेवात में मलेरिया के विषय में पूछे गए सवाल को भी उन्होंने टालते हुए ब‌िरयानी पुल‌िस‌िंग के बारे में बस इतना ही कहा क‌ि, 'ये बहुत छो‌टी और व्य‌क्त‌िगत घटनाएं हैं।'

cm khattar angry on biryani policing questions calls it a small, individual incident
हर‌ियाणा की 50वीं सालग‌िरह - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2017 रोजगार और विकास पर केंद्रित रहेगा। उद्योगों के माध्यम से दो लाख बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के सृजन किया जाएगा। एक नवंबर 2016 से स्नातकोत्तर बेरोजगार युवकों को 100 घंटे काम के बदले 9000 रुपये की सहयोग राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया जाएगा। जिसमें केंद्र सरकार की तर्ज पर स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करते हुए प्रत्येक उद्योगपति को बिना कोलेट्रल गांरटी के एक करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
cm khattar angry on biryani policing questions calls it a small, individual incident
हर‌ियाणा की 50वीं सालग‌िरह - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने यह घोषणा शनिवार को लीला होटल में आयोजित ग्रोथ ऑफ  एसएमई रोल ऑफ  कैपिटल मार्केट पर आयोजित सम्मेलन में की। उन्होंने प्रदेश के स्नातक, 12वीं व 10वीं कक्षा तक पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार देने के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की। कहा कि कौशल विकास केंद्र में ऐसे युवाओं को प्रशिक्षण देकर 100 घंटे का कार्य देकर सहयोग राशि देने की योजना शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि साहा और रोहतक में दो टूल रूम संचालित किए जा रहे हैं। जल्द ही गुड़गांव और फरीदाबाद में दो नए टूल रूम भी स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
cm khattar angry on biryani policing questions calls it a small, individual incident
हर‌ियाणा की 50वीं सालग‌िरह - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार माइक्रो एंड स्मॉल उद्योगों के विकास के लिए क्लस्टर अवधारणा को अपना रही हैं। जांच, कौशल विकास, विपणन व अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए प्रदेश में 19 क्लस्टर चिह्नित किए गए हैं। लघु औद्योगिकी इकाइयों को गारंटी मुक्त ऋण सेवा मुहैया करवाने के लिए सीजीटीएमएसई के तहत एक हजार करोड़ रुपये का कोष बनाया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed