फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MLA Raghuvinder Shaukeen made big allegations against BJP

आप विधायक का भाजपा पर बड़ा आरोप: 'अरविंद केजरीवाल को आज कुछ हो गया तो... गुंडों ने घेरा लिया पूरा इलाका'

Wed, 27 Nov 2024 06:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 27 Nov 2024 06:19 PM IST
सार

विधायक रघुविंदर शौकीन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। जिसमें आरोप लगाया कि गुंडों ने इलाके को घेर लिया है, जहां आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल आ रहे थे।

विज्ञापन
AAP MLA Raghuvinder Shaukeen made big allegations against BJP
रघुविंदर शौकीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के नांगलोई जाट विधायक रघुविंदर शौकीन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ा आरोप लगाया है। विधायक ने कहा है कि भाजपा के कहने पर गुंडों ने इलाके को घेर लिया है, जहां आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल आ रहे थे। रघुविंदर के मुताबिक अगर केजरीवाल को कुछ भी होता है तो उसके लिए दिल्ली पुलिस और भाजपा जिम्मेदार होगी।

विज्ञापन

विधायक रघुविंदर शौकीन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। जिसमें लिखा है कि 'बुधवार को अरविंद केजरीवाल नांगलोई जाट मैं एक अपराध पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे थे। उस पूरे इलाके को गुंडो ने घेर लिया है और पुलिस तमाशा देख रही है। केजरीवाल को अगर आज कुछ हो गया तो दिल्ली पुलिस और गृहमंत्री अमित शाह जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल बोले- मेरी कार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोका
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बोले, पिछले दो से ढाई वर्ष से दिल्ली की कानून व्यवस्था बेहद खराब है। हमने कहानियां सुनी हैं कि 90 के दशक में मुंबई अंडरवर्ल्ड की गिरफ्त में थी, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि दिल्ली ऐसी हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिन पहले नांगलोई के एक व्यवसायी रोशन लाल ने जब अपनी दुकान खोली तो दो लोग आए और उनकी दुकान पर फायरिंग कर दी। उन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उनके इरादों और मास्टरमाइंड के बारे में कोई जांच पड़ताल नहीं हुई है। आज मैं रोशन लाल से मिलने आया था लेकिन भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को भेज दिया और मेरी कार को रोशल लाल की दुकान पर जाने से रोका गया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed