फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MLA Amanatullah Khan pushing Manoj Tiwari during inauguration of Signature Bridge

सिग्नेचर ब्रिज विवाद: मनोज तिवारी का आरोप, विधायक अमानतुल्ला ने दिया धक्का, एक और वीडियो वायरल

Mon, 05 Nov 2018 01:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 05 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
AAP MLA Amanatullah Khan pushing Manoj Tiwari during inauguration of Signature Bridge
मनोज तिवारी और अमानतुल्ला - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आदेश पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने उन पर कातिलाना हमला किया। उन्होंने धक्का दिया ताकि वे स्टेज की सीढ़ियों से गिरें और मर जाएं। 
विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि मेरी इच्छा स्टेज पर जाने की नहीं थी, वे तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुके देना चाहते थे। उन्हें सिर्फ यह बताना था कि दूसरे के काम का फीता काटने में कितना मजा आता है, लेकिन उनकी शह पर अमानतुल्लाह ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और हमला किया। 
विज्ञापन


यह बेहद शर्मनाक है। तिवारी ने आरोप लगाया कि स्टेज पर अमानतुल्लाह ने उन्हें अपशब्द बोले, मैने कोई जवाब नहीं दिया तो वह वापस गए और स्टेज पर मौजूद लोगों के साथ सलाह-मशवरा कर अचानक आए और धक्का देने लगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन में  बताऊंगा कि पुलिस क्या होती है
तिवारी ने पुलिस द्वारा उन्हें मंच के पास जाने से रोकने पर प्रतिक्रिया दी कि दिल्ली पुलिस के कुछ लोग मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ मिले हुए हैं। उन्हीं लोगों ने मिलकर मेरे साथ धक्का-मुक्की की। 

धक्का-मुक्की करने वाले उत्तर-पूर्वी जिले के अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा है। चार दिन में बताऊंगा कि पुलिस क्या होती है। सभी की कुंडली निकाल चुका हूं। मुझे पुलिस की मौजूदगी में धक्का दिया गया। 
 

लाखों मतदाताओं का अपमान किया


तिवारी ने कहा मुझे निमंत्रण नहीं देकर केजरीवाल ने मेरे संसदीय क्षेत्र के लाखों मतदाताओं का अपमान किया है। देश का सबसे ऊंचा पुल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शान से खड़ा है तो उसकी योजना से लेकर निर्माण तक में भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं का संघर्ष और योगदान है। 

ब्रिज का निर्माण जब अधर में लटका था तो मैंने पहल कर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन के दौरान उपराज्यपाल से मिल कर निर्माण के लिए राशि मंजूर कराई और बाद में काम तेजी से शुरू हुआ। 

उन्होंने कहा मेरे संसदीय क्षेत्र ही नहीं पूरी दिल्ली के लिए सिग्नेचर ब्रिज हर्ष का विषय है, लेकिन इस विकास कार्य की धमक सहने के लिए खजूरी पुस्ता रोड और आगे वजीराबाद रोड की सड़कें तैयार नहीं है। 

वजीराबाद रोड सिग्नल फ्री योजना प्रस्तावित है, लेकिन दिल्ली सरकार इसमें एक बड़ी बाधा है। इस ब्रिज के खुलने के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली को जाम से मुक्ति नहीं मिलेगी बल्कि जाम की स्थिति और विकट हो जाएगी। इस समस्या से ओछी राजनीति करने वाले मुख्यमंत्री अभी भी अनजान है।        

वीडियो हुआ वायरल

सिग्नेचर ब्रिज उद्घाटन पर हुई राजनीति और हंगामे का वीडियो वायरल हो गया है। लगातार दो वीडियो वायरल हुए हैं। पहले में मनोज तिवारी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं।

तस्वीर में मनोज तिवारी पुलिसकर्मियों पर मुक्का चलाते हुए देखे जा रहे हैं तो दूरे वीडियो में मंच के समीप मनोज तिवारी को विधायक अमानतुल्लाह स्टेज से धक्का देते हुए व कुछ बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed