{"_id":"4014624c1f3e67afdac6dd6ccbaea89a","slug":"aap-looking-forward-their-political-ground-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब AAP की नजर यूपी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब AAP की नजर यूपी पर
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 08 Jan 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर प्रो. आनंद कुमार ने कहा है कि दिल्ली के बाद अब देश के दूसरे हिस्सों में सुधार करने में पार्टी जुटी है। उन्होंने मंगलवार को यहां एक सभा में कहा कि उत्तर प्रदेश में सुधार की सबसे ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ली। प्रो. आनंद ने कहा कि प्रदेश में जातिवाद के आधार पर लोगों को बांटकर सीट हासिल की जाती रही है। हर स्तर पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
विज्ञापन
किसानों की जमीन का बंदरबांट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में अपराधी छवि के लोगों के अधिक बढ़ने से स्वच्छ छवि के लोगों ने दूरी बना ली।
उन्होंने यह साफ कर दिया कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनावों में उन्हीं को टिकट देगी, जो मुलायम सिंह यादव, मायावती और बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को हराने का माद्दा रखते हों।
विज्ञापन
इसी मौक पर प्रो. आनंद कुमार ने अन्ना पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आप को अन्ना गलत सोचते थे। वे पार्टी नहीं बनाना चाहते, लेकिन आप ने उन्हें गलत साबित कर दिया।
भाजपा, बसपा और कांग्रेस समेत दूसरे दलों के नेता एक दूसरे का समर्थन करते रहे हैं। अब आप दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी बदलाव करेगी।
इस मौके पर राधाचरण भाटी, डॉ. रूपेश वर्मा, प्रमेंद्र भाटी, सविता शर्मा, मनवीर भाटी, ओमपाल भाटी, बलराज भाटी, मनोज भाटी और शिवओम शर्मा ने भी अपने विचार रखे।