फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap leaders will meet president today in evening regarding post of profit matter

21 विधायकों को बचाने के लिए अब राष्ट्रपति की शरण में केजरीवाल

Fri, 14 Oct 2016 11:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
aap leaders will meet president today in evening regarding post of profit matter
केजरीवाल और सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

निर्वाचन आयोग ने अयोग्य ठहराए जाने की कगार पर खड़े आम आदमी पर्टी के 21 विधायकों की मांग को कल ठुकरा द‌िया ज‌िसके बाद शुक्रवार को आप नेता राष्ट्रप‌त‌ि से म‌िलेंगे। गौरतलब है ‌क‌ि आप नेताओं को राष्ट्रप‌त‌ि से म‌िलने के ल‌िए शुक्रवार शाम 6:30 बजे का समय ‌म‌िला है।

विज्ञापन


बता दें क‌ि लाभ के पद पर काम करने का आरोप झेल रहे विधायकों ने आयोग से दिल्ली सरकार द्वारा दायर जवाब की हार्ड कॉपी देने की मांग कर रहे थे। आयोग ने कहा कि ऐसा करना कोई बाध्यता नहीं है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने यह भी साफ किया कि 21 विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने की याचिका पर 17 अक्तूबर तक जवाब देना पड़ेगा। यदि उन्होंने जवाब नहीं दिया तो आयोग यह मान लेगा कि उन्हें इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहना और तब वह उस परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही आयोग के पास दस्तावेज जमा करवा दिए हैं

aap leaders will meet president today in evening regarding post of profit matter
Kejriwal - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में दिल्ली सरकार ने पहले ही आयोग के पास दस्तावेज जमा करवा दिए हैं। गौरतलब है कि 8 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने 21 विधायकों को संसदीय सचिव पद पर नियुक्ति को अवैध ठहरा दिया था। कोर्ट ने कहा था कि विधायकों को संसदीय सचिव बनाने का आदेश उपराज्यपाल की सहमति के बिना दिया गया था।

मामले को देख रहे पैनल ने विधायकों को दिए एक नोटिस में कहा कि ‘यदि 17 अक्तूबर तक जवाब नहीं मिला, तो यह मान लिया जाएगा कि आपको इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना है और आयोग बिना आपको बताए उचित कार्रवाई करेगी।’

गौरतलब है कि आप विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिका अधिवक्ता प्रशांत पटेल ने दायर की थी। आयोग ने पटेल को 21 आप विधायकों को 21 अक्तूबर तक रिज्वाइंडर देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed