{"_id":"5e2054178ebc3e4b3412b58d","slug":"aap-leader-sanjay-singh-targets-prakash-javadekar-over-nirbhaya-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया मामला: जावड़ेकर के वार पर संजय सिंह का पलटवार, बोले- फांसी में देरी के लिए भाजपा जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया मामला: जावड़ेकर के वार पर संजय सिंह का पलटवार, बोले- फांसी में देरी के लिए भाजपा जिम्मेदार
Thu, 16 Jan 2020 05:47 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 16 Jan 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह
- फोटो : ट्विटर
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा, "भाजपा चुनाव के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बयान दिया कि निर्भया के आरोपियों को सजा देने में दिल्ली सरकार की वजह से देरी हो रही है। इससे बड़ा हास्यास्पद और झूठा बयान हो ही नहीं सकता।"
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था की कमान पूरी तरह भाजपा के हाथों में है। अभी तक निर्भया को फांसी नहीं दिए जाने के लिए भाजपा सीधे तौर पर जिम्मेदार है। हमने दया याचिका खारिज करने में एक पल भी नहीं लिया। भाजपा को इस झूठ के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
"भाजपा चुनाव के प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जी ने बयान दिया कि निर्भया के आरोपियों को सज़ा देने में दिल्ली सरकार की वज़ह से विलंब हो रहा है। इससे बड़ा हास्यास्पद और झूठा बयान हो नहीं सकता।" : @SanjayAzadSln pic.twitter.com/uvpLQ3ut11
विज्ञापन विज्ञापन— AAP (@AamAadmiParty) January 16, 2020
बता दें कि निर्भया दुष्कर्म मामले में दोषियों को फांसी की सजा देने में हो रही देरी को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली सरकार को जिम्मेदार बताया है। जावड़ेकर ने कहा है कि दिल्ली सरकार की लापरवाही के चलते दोषियों की फांसी में देरी हो रही है।
उन्होंने इस दौरान कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पूर्वांचल के लोगों के विरोधी हैं और वे उत्तर प्रदेश-बिहार से आए लोगों को घुसपैठिया समझते हैं। यही वजह है कि वह कहते हैं कि सीएए और एनआरसी आएगा तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को दिल्ली से बाहर जाना पड़ेगा।
उन्होंने जनलोकपाल को लेकर मुख्यमंत्री पर तो निशाना साधा ही, साथ ही यह भी कहा कि वह बच्चों की कसम खाते हैं, लेकिन कांग्रेस के साथ सरकार बनाते हैं। जावड़ेकर ने कहा कि अन्ना हजारे को अरविंद केजरीवाल ने धोखा दिया है। पांच साल तक दिल्ली वालों को छलने का काम किया।