फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leader Kumar Vishwas may joine colors program Big Boss

'बिग बॉस' सीजन 8 में कुमार विश्वास!

Tue, 22 Jul 2014 01:08 PM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
AAP leader Kumar Vishwas may joine colors program Big Boss

आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास भारत के मशहूर रियालिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आ सकते हैं। उन्हें इसके लिए शो निर्माता की ओर से शो में हिस्सा लेने के लिए पांच करोड़ का ऑफर मिला है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बिग बॉस की निर्माता बॉसप्रोडक्शन कंपनी इंडेमोल इस बार बिग बॉस सीजन 8 में आप नेता कुमार विश्वास को लेना चाहती है। इसके लिए उसने कुमार विश्वास को ऑफर दिया है।
विज्ञापन


हालांकि कंपनी सीईओ का कहना है कि अपनी नीतियों के मुताबिक वह इस बात का खुलासा नहीं करेंगे। जबकि कुमार विश्वास ने कई बार कविता मंच से इस बात का दावा किया है कि उन्हें बिग बॉस की ओर से ऑफर मिल रहे हैं। लेकिन कुमार ने इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी के कारण मिला ये ऑफर

AAP leader Kumar Vishwas may joine colors program Big Boss

पूरे मामले में चौंकाने वाली बात ये है कि बिग बॉस की ओर से कुमार विश्वास को मिलने वाले इस ऑफर का कारण राहुल गांधी हैं। इसका खुलासा खुद कुमार विश्वास ने किया।

कुमार विश्वास ने बताया किम जब वह राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तब इंटरनेशनल मीडिया ने इसकी बेहतरीन कवरेज की। इसका असर ये हुआ कि वोटरों ने राहुल गांधी से कड़े सवाल पूछने शुरू कर दिए। प्रभाव को देखकर बिग बॉस ने उन्हें चुना है।

गौरतलब है कि आप नेता कुमार विश्वास ने चुनाव के दौरान अमेठी में तीन महीने गुजारे थे। बावजूद इसके उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।

बॉलीवुड की ओर बढ़े कुमार

AAP leader Kumar Vishwas may joine colors program Big Boss

कवि से नेता कुमार विश्वास बॉलीवुड की मुड़ गए हैं। कुमार विश्वास फिल्म इंडस्ट्री में भी गीतकार के तौर अपनी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक गाना लिखा है, जिसे आशा भोसले आवाज देंगी।

यही नहीं, मंगलवार को वह अमेरिका-कनाडा की यात्रा पर निकले। इस दौरान उनके अमेरिका और कनाडा में कई शो होने वाले हैं। वहां कुमार विश्वास कुछ गीत, बात-चीत, किस्से, हास-परिहास आदि सुनाएंगे।

हालांकि इसी बीच वह राजनीति आधारित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। लेकिन पिछले कुछ दिनों उनकी राजनीति में बढ़ती दूरी जग जाहिर है। गौरतलब है‌ कि उनकी पार्टी इन दिनों में संघर्षरत है।

गूगल के लीडरशिप प्रोग्राम में बोलेंगे

AAP leader Kumar Vishwas may joine colors program Big Boss

कुमार विश्वास की ओर से उनके आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर दी गई जानकारी के अनुसार अमेरिका में गीत-संगीत के कार्यक्रमों के अलावा वह कैलिफोर्निया स्थित गूगल के 'लीडरशिप' विषय पर एक व्याख्यान देने के लिए भी आमन्त्रित हैं।

साथ ही स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से 'एशिया में समकालीन राजनीति' पर एक व्याख्यान के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा अमेरिका-कनाडा में कई भारतीय समूहों द्वारा संवाद के लिए आमंत्रण मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed