फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap leader arvind kejriwal said sorry for hungama in delhi

चार घंटे पूछताछ के बाद छूटे शाजिया-आशुतोष

Fri, 07 Mar 2014 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Mar 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
aap leader arvind kejriwal said sorry for hungama in delhi

नई दिल्ली जिला पुलिस ने आप के नेता शाजिया इल्मी को पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार शाम को छोड़ दिया। बाद में आशुतोष से भी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। शाजिया को ग्रेटर कैलाश और आशुतोष को मॉडल टाउन स्थित आप कार्यालय से हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन


दोनों नेताओं को मंदिर मार्ग थाने में ले जाया गया था। दोनों से चार घंटे तक पूछताछ की गई। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त एसबीएस त्यागी का कहना है कि आप नेताओं को हिरासत में नहीं लिया गया था, बल्कि बयान लेने के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


पूछताछ करने के बाद आशुतोष को भी छोड़ दिया गया। पुलिस ने पूरे हंगामे की वीडियोग्राफी करवाई है। संसद मार्ग थाने में बृहस्पतिवार शाम को आप नेता प्रशांत भूषण और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पहुंचे थे। सुबह पुलिस कह रही थी कि दोनों नेताओं को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून न तोड़ें कार्यकर्ता: आशुतोष

aap leader arvind kejriwal said sorry for hungama in delhi

आम आदमी पार्टी के जिन कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने सुबह गिरफ्तार किया था उन्हें जमानत मिल गई है। लेकिन वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस आप नेता आशुतोष को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। इसके साथ ही यह साफ हो गया कि उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी।

दिल्ली पुलिस के कई अधिकारी आप कार्यालय में आशुतोष से मिलने पहुंचे थे। आशुतोष का क‌हना है कि पुलिस ने उनसे जांच में स‌हयोग मांगा है और पूछताछ के लिए अपने साथ ले जा रही है। आशुतोष ने सभी कार्यकर्ताओं शांति बनाए रखने की अपील की है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प और मारपीट मामले में आप नेता आशुतोष, प्रो. आनंद कुमार और शाजिया इल्मी की गिरफ्तारी की चर्चा सुबह से ही थी। इसके पहले भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन और नलिन कोहली ने चुनाव आयोग में आप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शाजिया को भी साथ ले गई दिल्ली पुलिस

aap leader arvind kejriwal said sorry for hungama in delhi

आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष को पूछताछ के लिए बुलाने के साथ ही दिल्ली पुलिस शाजिया इल्मी को भी थाने ले गई है।

शाजिया इल्मी और प्रो. आनंद कुमार पर भी बीजेपी दफ्तर के बाहर हंगामा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

पुलिस जिस वक्त शाजिया के घर पहुंची बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। शाजिया ने जांच में सहयोग करने और कार्यकर्ताओं को धैर्य बरतने के लिए कहा।

रद्द हो सकती है आप की मान्यता

aap leader arvind kejriwal said sorry for hungama in delhi

उध्‍ार, चुनाव आयोग ने बुधवार की घटना पर आप को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

चुनाव आयोग ने आप को 24 घंटे के अंदर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। आयोग ने यह भी सवाल किया है कि बिना अनुमति के आप ने प्रदर्शन क्यों किया?

इतना ही नहीं आयोग ने यह भी कहा है कि अगर आप का जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो उसकी मान्यता रद की जा सकती है।

राष्ट्रपति से मिलेंगी सुषमा स्वराज!

aap leader arvind kejriwal said sorry for hungama in delhi

आप और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प और मारपीट अब बड़े आंदोलन में तब्दील होती जा रही है।

देशभर में जहां दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं भाजपा नेता सुषमा स्वराज राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी।

ऐसा माना जा रहा है कि सुषमा स्वराज आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ राष्ट्रपति से शिकयत करेंगी। इसके साथ ही बीजेपी ने चुनाव आयोग में भी शिकायत भेजने का निर्णय लिया है।

हम जेल जाने का तैयार हैं: केजरीवाल

aap leader arvind kejriwal said sorry for hungama in delhi

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच हुए बवाल पर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने माफी मांगी है।

चुनाव प्रचार के लिए गुजरात यात्रा पर गए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने से नाराज आप कार्यकर्ता बुधवार शाम दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे, तभी बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी तीखी झड़प हुई और पत्‍थरबाजी शुरू हो गई।

केजरीवाल ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के हिंसक रवैये के लिए माफी मांगी है साथ ही कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की भी अपील की। केजरी ने कहा कि हमारी लड़ाई सत्य के लिए है इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम जेल जाने को भी तैयार हैं।

जला डाली आप कार्यकर्ताओं की टोपी!

aap leader arvind kejriwal said sorry for hungama in delhi

गुजरात और दिल्ली में हंगामे के बाद अब देशभर में दोनों ही राजनीतिक दलों के समर्थक सड़क पर उतर आए हैं।

बीजेपी और आप कार्यकर्ताओं की तीझी झड़प की आग यूपी के लखनऊ और इला‌हाबाद तक पहुंच गई। इलाहाबाद में भी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़े। सुभाष चौराहे पर मोदी का पुतला फूंकने पहुंचे आप कार्यकर्ताओं भिडंत एकबार फिर बीजेपी कार्यकर्ताओं से हुई।

आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी टोपी छीनकर जला डाली। इतना ही नहीं उन्होंने आप के बैनर और केजरीवाल के पोस्टर को भी जला दिया। पटना में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आप और केजरीवाल के पोस्टर जलाए।

जमकर चले थे पत्‍थर और लाठियां

aap leader arvind kejriwal said sorry for hungama in delhi

गुजरात में आप की रैली रोके जाने से नाराज आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के दिल्ली स्थित कार्यालय पर प्रदर्श्‍ान और हंगामा किया। भाजपा ने आप कार्यकार्ताओं पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया गया है।

प्रदर्शन के दौरान कुछ दोनों पार्टियों के कार्यकार्ताओं ने एक दूसरे पर जमकर पत्‍थर उछाले थे जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं।

पुलिस ने पानी की बौछार मारकर आप कार्यकर्ताओं को हटाया। आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया।

आप नेताओं के खिलाफ मुकदमा

aap leader arvind kejriwal said sorry for hungama in delhi

आप और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हुए बवाल के बाद आप नेता आशुतोष समेत तीन अन्य नेताओं पर केस दर्ज हुआ है।

भाजपा का कहना है कि आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष, प्रो. आनंद कुमार  और शाजिया इल्मी ने लोगों को दंगा भड़काने के लिए उकसाया है।

उधर, आशुतोष ने बीजेपी नेताओं पर मारपीट और हंगामे का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed