फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leader arrest Inflammatory posters

आप नेताओं ने फिर लगाया पोस्टर, 4 गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2014 01:25 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
 AAP leader arrest Inflammatory posters

मालवीय नगर में लगाया पोस्टर

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी के चार नेताओं को गिरफ्तार किया है। इस बार आप नेताओं पर मालवीय नगर में पोस्टर लगाने के आरोप हैं।

पुलिस के अनुसार ये पोस्टर रविवार रात लगाए थे। इसके लिए तड़के सुबह आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आप नेतओं की ओर से लगाए पोस्टर में भाजपा का उल्लेख करते हुए आपत्तिजनक बात लिखी है।

विज्ञापन


हालांकि आप कार्यकर्ताओं राजेश कुमार, दीपक, गुलशन शर्मा व राजेंदर कुमर को पोस्टर चिपकाने के लिए हिरासत में ले लिया गया। क्योंकि दिल्ली में पोस्टर लगाने की अनुमति नहीं है। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी की मर्जी से लगाए गए हैं ये पोस्टर

 AAP leader arrest Inflammatory posters

इस बार दिल्ली के मालवीय नगर में लगाए गए पोस्टर आम आदमी पार्टी की मर्जी से लगाए गए हैं। इन पोस्टर में‌ लिखा हुआ है कि 'दिल्ली में भाजपा चुनाव से क्यों भाग रही है? दिल्ली में चुनाव के लिए जंतर-मंतर चलो। आप की रैली 3 अगस्त को शाम 3 बजे।'

पार्टी के मुताबिक इन पोस्टरो में कुछ आपत्तिजनक नहीं है। पार्टी ने आप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को भारतीय जनता पार्टी की गुंडागर्दी बता रही है।

हालांकि पुलिस के मुताबिक राष्ट्रपति शासन के दौरान दिल्ली में रानीतिक उद्देश्य से पोसटर लगाने की अनुमति नहीं है। आप कार्यकर्ताओं को इसी नियम के उल्लघंन के लिए गिरफ्तार किया गया है।

'दिल्‍ली का कानून भाजपा तय करती है'

 AAP leader arrest Inflammatory posters

रैली के पोस्टर लगाने पर आप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर आप नेता सोमनाथ ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उनके अनुसार दिल्ली में कानून भाजपा तय करती है।

अगर दिल्ली में पोस्टर लगाने की मनाही है, तो सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि दिल्ली में भाजपा के सबसे ज्यादा पोस्टर लगे हुए हैं।

वहीं पहले पोस्टर विवाद में फंस चुके आप नेता दिलीप पांडे का कहना है कि पोस्टर में कुछ ऐसा नहीं है, जिसके आप कार्यकर्ताओं गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed