फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Janta darbar

...ताकि जनता दरबार में न जुटे भीड़

Sat, 21 Feb 2015 04:00 PM IST
Updated Sat, 21 Feb 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
AAP Janta darbar

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली आने से पहले जनता दरबार की तैयारी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) की कोशिश है कि पूरी दिल्ली को मुख्यमंत्री तक आने की जरूरत न रहे। छोटी-छोटी समस्याओं का समधान स्थानीय स्तर पर निकल सके।

विज्ञापन


इसके लिए हर विधानसभा में एक जनशिकायत प्रकोष्ठ बनाया जा रहा है। यहां एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता हर वक्त तैनान होगा। वहीं, हर सीट पर शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी होगा।
विज्ञापन


जनशिकायत प्रकोष्ठ सभी सीटों के आप कार्यालय में होगा। यहां पार्टी के प्रशिक्षित कार्यकर्ता की तैनाती है। पार्टी अगले कुछ दिनों में इसके लिए 70 लोगों का प्रशिक्षण शिविर लगाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान खास तौर पर शिकायतों की प्रकृति और समाधान के तरीके बताए जाएंगे। मसलन, प्रकृति के आधार पर शिकायतों को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहला, डीडीए, पीडब्ल्यूडी, एमसीडी आदि विभागों से जुड़ी शिकायतें।

हेल्पलाइन नंबर भी होगा जारी

AAP Janta darbar

इस तरह की शिकायतों को कार्यकर्ता संबंधित अधिकारी तक पहुंचाएगा। साथ ही नियमित तौर पर इसका फॉलोअप भी करेगा। दूसरी श्रेणी स्वास्थ्य से जुड़ी शिकायतों की होगी। शिकायतकर्ता की समस्या अगर दिल्ली सरकार के अस्पतालों से जुड़ी है, तो कार्यकर्ता उसकी पूरी मदद करेगा। वहीं, केंद्र सरकार से जड़े अस्पतालों के लिए उसकी हर संभव कोशिश होगी कि शिकायत लेकर आने वाले निराश न हों।

इसके अलावा तीसरी श्रेणी निजी विवादों की है। इस तरह के मामले अगर बीच-बचाव से खत्म न हो तो कार्यकर्ताओं को इससे दूर रहने की सलाह दी जाएगी। दिल्ली यूनिट के सह संयोजक दुर्गेश पाठक के मुताबिक, जन शिकायत केंद्र सभी 70 सीटों पर होगा।

हमारी कोशिश होगी स्थानीय स्तर पर लोगों की शिकायतें दूर हों। इसके लिए हरसंभव इंतजाम किए जा रहे हैं। विधानसभा सत्र (23-24 फरवरी) खत्म होने से पहले कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दे दी जाएगी। उसके बाद वह अपने इलाके में काम करने लगेंगे।

इसके अलावा आप कार्यकर्ता मोबाइल कॉल्स से भी शिकायतें लेगी। इसके लिए हर विधानसभा के हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल होगा। पूरी दिल्ली के पहले आठ नंबर (85888334--) समान हैं, जबकि आखिरी के दो अंक विधानसभा सीट का नंबर (01, 02......, 70) होगा। मसलन विधानसभा सीट नंबर एक नरेला का हेल्पलाइन नंबर 8588833401 व विधानसभा सीट नंबर 70 करावल नगर का मोबाइल नंबर 8588833470 होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed