बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती है AAP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय आम आदमी पार्टी को कमतर आंकने वाली भाजपा अब लोकसभा चुनाव में इसी पार्टी को सबसे बड़ी चुनौती मान रही है।
भाजपा के सभी दिग्गज के निशाने पर आम आदमी पार्टी ही है। लोकसभा चुनाव में उतरे भाजपा के सभी प्रत्याशियों का हमला भी उन्हीं पर है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी झूठ और अराजकता का प्रतीक बन गई है। यह पार्टी देश के संविधान व अखंडता के लिए घातक है।’
बीजेपी उम्मीदवार खोलेंगे AAP की पोल
वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि कांग्रेस, देश के विकास के लिए बाधक है। इसलिए पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में दोनों ही दलों की असलियत से जनता को अवगत कराएगी।
भाजपा के प्रत्याशियों से परिचय कराने के मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि सभी प्रत्याशी बारी बारी से आम आदमी पार्टी की कथनी व करनी की पोल खोलेंगे।
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार उदित राज ने कहा कि केजरीवाल, नौकरी के दौरान टैक्स चोर पकड़ने का काम तो कर नहीं सके, अब भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ने का दंभ भर रहे हैं। झूठ बोलने में केजरीवाल माहिर है।
सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ नहीं
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी जोड़तोड़ नहीं करेगी।
पार्टी ने अपने तीन विधायकों को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने के बाद यह साफ कर दिया है कि दिल्ली में विधान सभा चुनाव एक बार फिर होना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाएगी बशर्ते की बहुमत उनका हो।
हर्षवर्धन के इस बयान से एक बार फिर दिल्ली में सत्ता को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि बीजेपी सरकार नहीं बनाती तो दिल्ली में चुनाव होना तय है।