फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP is going to plan new panel to fulfill election manifesto

70 वादों के लिए केजरीवाल का ये है नया फॉर्मूला

Fri, 27 Feb 2015 07:38 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
AAP is going to plan new panel to fulfill election manifesto

चुनाव के दौरान किए गए वादों से पार्टियां मुकर न सकें और सरकार बनने के बाद भी उन्हें गंभीरता से लिया जाए इसके लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार एक नया प्रयोग करने जा रही है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले अपना घोषणा पत्र तैयार करने का भी एक नया तरीका इजाद किया था। पार्टी ने दिल्ली डायलॉग के नाम से आम लोगों से चर्चाओं की श्रृंखला शुरू की।
विज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षा से लेकर बिजली, पानी और महंगाई तथा भ्रष्टाचार जैसे सभी मुद्दों ने पार्टी ने दिल्ली डायलॉग के अंर्तगत दिल्ली के लोगों से बात की और अपना मेनीफेस्टो तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप को अपनी इस रणनीति में सफलता भी मिली और उसे विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें मिलीं। अब पार्टी एक नया कमीशन बनाने जा रही है जो चुनावी घोषण पत्र में किए गए वादों पर काम करेगी।

जल्द हो सकती है घोषणा

AAP is going to plan new panel to fulfill election manifesto

इस दिशा में केजरीवाल ने एक नया कदम उठाने का फैसला किया है। अपने 70 वादों वाले चुनावी घोषणा पत्र को लागू करवाने के लिए वह जल्द ही एक कानूनी संस्‍था का गठन करने वाले हैं।

यह संस्‍था यह सुनिश्चित करेगी कि कैसे चुनाव के दौरान दिल्‍ली की जनता से किए गए वादे पूर किए जाएं। साथ ही सुशासन और स्‍थापित व्यवस्‍था में सुधार के लिए भी यह संस्‍था अपने सुझाव सरकार को देगी।

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद इस संस्‍था के मुखिया होंगे। साथ ही सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन की शुरुआत और शिकायत प्रकोष्ठ प्रणाली के बारे में संसाधन कहां से जुटाए जाएं, इस बात पर भी निर्णय कर चुकी है।

नए ढंग से काम करेगा सीएम ऑफिस

AAP is going to plan new panel to fulfill election manifesto

सूत्रों की मानें तो इस कमीशन के ढांचे और संगठन के बारे में निर्णय हो चुका है और जल्द ही इसे कैबिनेट के सामने पेश किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस कमीशन में नौकरशाहों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के जानकार भी शामिल होंगे।

बता दें कि 14 फरवरी को आप सरकार के शपथ ग्रहण्‍ा समारोह के बाद अर‌विंद केजरीवाल ने अपने पास कोई भी विभाग रखने से इनकार कर दिया। साथ ही मनीष सिसोदिया को उपमुख्यमंत्री बनाते हुए कई महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा उन्हें सौंप दिया।

माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री कार्यालय को एक नए रूप में स्‍थापित करना चाहते हैं। वह तकनीकी का इस्तेमाल कर सुशासन का नया फॉर्मूला बनाना चाहते हैं।

दिल्ली डायलॉग कमीशन का गठन

AAP is going to plan new panel to fulfill election manifesto

इन खबरों के बीच शुक्रवार शाम दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि चुनाव के दौरान दिल्ली की जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक कमीशन बनाने का फैसला किया है।

इस कमीशन का नाम 'दिल्ली डायलॉग कमीशन' होगा जिसके प्रमुख दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे जबकि आशीष खेतान इस कमीशन के उपाध्यक्ष होंगे।

मनीष ने बताया कि इस कमीशन का काम सरकार की योजनाओं को लागू करना और दिल्ली की जनता से किए गए 70 सूत्री वादों को पूरा करने के लिए योजना बनाना और उनकी निगरानी करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed