फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP installed 1.4 lakh Chinese cameras in the capital: Pravesh Sahib Singh

आप ने राजधानी में लगवाए 1.4 लाख चीनी कैमरे : प्रवेश साहिब सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
-पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सीसीटीवी कैमरों को चरणबद्ध तरीके से रिप्लेस करने का दिया निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कार्यकाल में दिल्ली भर में करीब 1.4 लाख चीनी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। उन्होंने इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए ऐसे सभी कैमरों को चरणबद्ध तरीके से हटाने और बदलने का निर्देश दिया है। मंत्री ने कहा कि पहले चरण में लगाए गए 1,40,000 कैमरे चीनी कंपनी हिकविजन से जुड़े हैं, जिन पर वैश्विक स्तर पर डेटा सुरक्षा को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। उनके मुताबिक, इतने बड़े पैमाने पर एक ही विदेशी कंपनी के कैमरे लगाना केवल तकनीकी फैसला नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। प्रवेश साहिब सिंह ने सीधे तौर पर पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सरकार ने कैमरों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया, लेकिन यह नहीं सोचा कि इनसे जुड़े डेटा की सुरक्षा किस स्तर की होगी। निगरानी सिस्टम केवल दिखावा नहीं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा और संवेदनशील जानकारी से जुड़ा गंभीर विषय है।


दिल्ली में पीडब्ल्यूडी के तहत कुल 2,74,389 कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से पहले चरण (सितंबर 2020 से नवंबर 2022) में 1.4 लाख कैमरे लगे, जबकि दूसरे चरण (जून 2025 से मार्च 2026) में 1,34,389 कैमरे स्थापित किए गए। सरकार ने कहा कि जांच में सामने आया कि पहले चरण के सभी कैमरे चीनी मूल के हैं, जिसके बाद इन्हें बदलने का फैसला लिया गया। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चीनी कंपनियों से जुड़े कैमरों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए। इसके तहत पहले चरण में 50,000 कैमरों को बदलने की मंजूरी दी जा चुकी है। शेष कैमरों को भी चरणबद्ध तरीके से हटाकर नए, सुरक्षित और आधुनिक सिस्टम से बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed