फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP have been misled people by false promises and rumors-Ravishankar

AAP झूठे वायदे और अफवाहों से गुमराह कर रही है: रविशंकर

Fri, 06 Feb 2015 08:24 AM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 08:24 AM IST
विज्ञापन
AAP have been misled people by false promises and rumors-Ravishankar

भाजपा के केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व निर्मला सीतारमन ने कहा कि भाजपा दिल्ली में स्थायी सरकार बनाने, दिल्ली के सर्वांगीण विकास व दिल्ली को वर्ल्ड क्लास स्मार्ट सिटी बनाने के लिये चुनाव लड़ रही है। दूसरी तरफ‘आप’झूठे वायदे और अफवाहों को आधार बनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

 
दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता अजय माकन ने भी आप की पोल खोली है। एक खबर का हवाला देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि माकन ने कहा है कि पिछले चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के साथ सरकार बनाने के लिए संपर्क किया था। माकन के इस बयान से दोनों पार्टियों के पोल खुल गए है। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भ्रष्टाचार के आरोपों से बचाने के लिए आप व कांग्रेस ने गुप्त समझौता किया था।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन में इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से जुड़े व आप के नेता अनिल भारद्वाज को पार्टी में शामिल किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले सात दिनों में ‘आप’का एक नया चेहरा सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसी राजनीति कर रही है आम आदमी पार्टी

AAP have been misled people by false promises and rumors-Ravishankar

आप उम्मीदवार प्रोमिला टोकस जहां अपने इलाके की झुग्गियां हटाने के लिए प्रशासन को पत्र लिख रही है। मीडिया के सामने पत्र को उन्होंने दिखाया भी। पत्र में कहा गया है कि उच्च मध्य वर्ग की नींद में खलल इन झुग्गियों से आती है। उनहोंने कहा कि आप के नेता नरेश बाल्यान शराब बांटते है तो त्रिनगर के प्रत्याशी फर्जी डिग्री रखते है। वे मुन्ना भाई एलएलबी है। हाईकोर्ट ने फर्जी डिग्री मामले में नोटिस भी दिया है।


केरल भाजपा के सचिव राधा कृष्ण मेनन ने दिल्ली में रह रहे दक्षिण भारतीय लोगों को भाजपा में वोट डालने की अपील की है। मेनन ने दिल्ली में रह रहे केरल के लोगों को आश्वस्त किया है कि दिल्ली भाजपा सभी धर्मों और समुदायों का आदर करती है।

कांग्रेस व आप के असमाजिक तत्व ही गिरिजा घरों में अपवित्र घटना करते है। इनसे सावधान रहने के लिए उन्होंने सचेत किया। गिरिजा घरों में हमले पर उन्होंने कहा है कि पुलिस जांच में यह पता चला है कि इनमें से अधिकांश मामले राजनीतिक नहीं हैं और ये घटनाएं चोरी या अस्थानीय असमाजिक तत्वों ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed