फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP doctor wing and leaders protested against Kejriwal's arrest and not giving insulin

Delhi: '23 दिन तक क्यों नहीं दी इंसुलिन, सीएम केजरीवाल की सेहत के साथ खिलवाड़ क्यों?', AAP ने किया प्रदर्शन

Wed, 24 Apr 2024 01:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 24 Apr 2024 01:09 PM IST
सार

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव से भाग रही है, तभी बिना सबूत और बरामदगी के दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा हुआ है।

विज्ञापन
AAP doctor wing and leaders protested against Kejriwal's arrest and not giving insulin
AAP का प्रदर्शन - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी और इंसुलिन न देने का आरोप लगाते हुए आप नेताओं, कार्यकर्ताओं और डॉक्टर विंग ने बुधवार को भाजपा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने किया। इस दौरान भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘जेल का जवाब वोट से’ देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। 

विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव से भाग रही है। इस वजह से केजरीवाल को जेल में रखकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों को कई सुविधाएं दी हैं। महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी। लोगों को बिजली-पानी दिया, सरकारी स्कूलों और अस्पताल को शानदार किया। ऐसे मुख्यमंत्री को भाजपा ने साजिश रचकर जेल में डाला है। दिल्ली की जनता इसका जवाब वोट से देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


कुलदीप कुमार ने कहा कि बिना सबूत और बरामदगी के दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा हुआ है। भाजपा बताए, मुख्यमंत्री की सेहत के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है और 23 दिन तक उन्हें इंसुलिन क्यों नहीं दी गई?
विज्ञापन
विज्ञापन


आप उम्मीदवार ने कहा कि भाजपा जेल के अंदर अरविंद केजरीवाल की हत्या करने की कोशिश कर रही है, दिल्ली की जनता इसका जवाब वोट से देगी। केजरीवाल ने दिल्लीवालों को मुफ्त बिजली, पानी, शानदार स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं को बस में सफर समेत कई सुविधाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed