{"_id":"77b7993ab87bb3b71279bab097c021c7","slug":"aap-closes-application-process-on-235-loksabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS चुनावों के लिए आप की पहली लिस्ट 15 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS चुनावों के लिए आप की पहली लिस्ट 15 को
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Feb 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने देश की करीब 235 लोकसभा सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी है।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन हजारों लोगों की उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं जो आप की टिकट पर दिल्ली या हरियाणा से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं।
इनमें दिल्ली व हरियाणा की सभी संसदीय सीटें शामिल हैं। पार्टी का कहना है कि इन सीटों पर स्क्रीनिंग का काम फिलहाल आखिरी चरण में है।
15 फरवरी तक उम्मीदवारों की पहली लिस्ट घोषित कर दी जाएगी। बताया गया कि अब इस सीटों पर विशेष परिस्थितियों में ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
ध्यान देने योग्य बात है कि अभी बाकी सीटों पर आवेदन जारी हैं और इच्छुक लोग उन सीटों के लिए आवेदन दे सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है।