फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP claims ED also given clean chit to manish Sisodia as agency carries out raids in Delhi excise case

ED Raids: आप का दावा, सीबीआई के अब ईडी ने भी आबकारी नीति मामले में सिसोदिया को क्लीन चिट दी

Tue, 06 Sep 2022 09:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 06 Sep 2022 09:07 PM IST
सार

ईडी ने आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के मामले में मंगलवार को दिल्ली और पांच राज्यों में छापे मारे हैं। ईडी ने अनियमितता में शामिल लोगों के ठिकानों पर छापे मारे हैं, लेकिन मनीष सिसोदिया के यहां छापा नहीं मारा गया।

विज्ञापन
AAP claims ED also given clean chit to manish Sisodia as agency carries out raids in Delhi excise case
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट दे दी है। आप नेताओं ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो जांच एजेंसी उनके घर भी छापा मारती। दरअसल उनका नाम मुख्य आरोपी के तौर पर दर्ज है। आप नेताओं ने सोमवार को कहा था कि सीबीआई ने सिसोदिया को क्लीन चिट दे दी है।

विज्ञापन

ईडी ने आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के मामले में मंगलवार को दिल्ली और पांच राज्यों में छापे मारे हैं। ईडी ने अनियमितता में शामिल लोगों के ठिकानों पर छापे मारे हैं, लेकिन मनीष सिसोदिया के यहां छापा नहीं मारा गया। वहीं आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईडी ने भी मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट दे दी। इससे पहले सीबीआई ने ऐसा किया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईडी ने अनेक जगहों पर छापे मारे, लेकिन मनीष सिसोदिया के घर नहीं आई, जबकि वह आरोपी संख्या-एक है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के घर कुछ नहीं मिलने की संभावना के कारण ईटी के अधिकारी नहीं गए, उन्हें लगा होगा कि उनके घर जाना अपमानजनक होगा।

विज्ञापन

दूसरी ओर आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि सीबीआई को मनीष सिसोदिया के घर से कुछ नहीं मिलने पर प्रधानमंत्री ने अब ईडी को पीछे लगाया है। प्रधानमंत्री ने ईडी को कहा है कि देश भर में छापेमारी करो और कहीं से कुछ भी मिले उसे मनीष सिसोदिया से जोड़ो। उन्होंने कहा कि गुजरात में अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता बढ़ रही है। इसकी वजह से केंद्र की भाजपा सरकार साजिशन झूठी जांच कराने के खेल में लग गई है। इनका मकसद केवल छापेमारी कर दिल्ली मॉडल को बदनाम करना और शिक्षा-स्वास्थ्य के काम को रोकना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed