फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap candidate yogendra yadav said in press conference

'वोटिंग से पहले बंटने वाले हैं 20 करोड़ रुपये और शराब'

Sun, 06 Apr 2014 10:32 PM IST
Updated Sun, 06 Apr 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
aap candidate yogendra yadav said in press conference

गुड़गांव लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार योगेंद्र यादव ने विरोधी प्रत्याशियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछड़े इलाके और दलित बस्तियों में वोट खरीदने के लिए 20 करोड़ रुपये और शराब की खेप पहुंच चुकी है। इसे मतदान से पहले बांटा जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि, इसमें उन्होंने किसी भी पार्टी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों से इस बारे में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत इसकी जानकारी पार्टी को देने की अपील की।
विज्ञापन


साथ ही लोगों को इसका स्टिंग ऑपरेशन करने को भी कहा। इसके लिए पार्टी ने हेल्पलाइन नंबर 9650130690 और ई-मेल आईडी aapkasting@gmail.com भी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

AAP के पास हैं पक्के सबूत!

aap candidate yogendra yadav said in press conference

योगेंद्र ने कहा कि गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट में भारी धांधली हो रही है। उन्होंने दावा किया है इसका सबूत ‘आप’ के पास है, वो इसकी चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे। साथ ही चुनाव आयोग से इन धांधलियों को रोकने का कोई तरीका ढूंढ़ने का भी अनुरोध किया।

योगेंद्र ने कहा कि मेवात में महिलाओं के वोट का अधिकार नहीं है, उनकी वोट की गोपनीयता नहीं रखी जाती है। अधिकारी और प्रत्याशी वोट डालते हैं। गोपनीयता बरकरार रखने के लिए चुनाव आयोग कदम उठाए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेवात में उम्मीदवार जाति और गुड़गांव लोकसभा के अन्य क्षेत्र में धार्मिक वैमनस्य के आधार पर वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed