फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap and bjp have two options to form goivernment in delhi

AAP और बीजेपी के सामने हैं बस दो विकल्प!

Tue, 20 May 2014 01:27 AM IST
Updated Tue, 20 May 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
aap and bjp have two options to form goivernment in delhi

लोकसभा चुनाव नतीजे आने के साथ ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ सरकार बनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

विज्ञापन


रविवार को दिनभर इस बात की चर्चा होती रही कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के समर्थन से दोबारा सरकार बनाने जा रही है, हालांकि बाद में देर शाम आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करके इसे अफवाह करार दिया।

उधर कांग्रेस ने भी दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 'आप' को समर्थन देने से साफ इंकार किया है। ऐसे में अब चुनाव का रास्ता ही बचता है। हालांकि अभी भी दो ऐसे विकल्प हैं जिनसे दिल्ली में बिना चुनाव के सरकार बन सकती है।

विज्ञापन

केजरी अपनाएंगे पुराना फंडा!

aap and bjp have two options to form goivernment in delhi

दिल्ली में सरकार बनने की दो ही संभावनाएं हैं। पहली संभावना यह है कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से समर्थन मांगें और उसके सहयोग से फिर सरकार बनाने का दावा करें।

पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी 28 और कांग्रेस के आठ विधायकों ने मिलकर सरकार बनाई थी। हालांकि बाद में 'आप' विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने पार्टी का साथ छोड़ दिया।

यही नहीं, केजरीवाल ने 49 दिनों तक दिल्ली में सरकार चलाने के बाद कांग्रेस को कोसते हुए सरकार से इस्तीफा दे दिया था।

ऐसे बन सकती है बीजेपी सरकार!

aap and bjp have two options to form goivernment in delhi

दिल्ली में चुनाव टालने और सरकार बनाने के लिए दूसरा विकल्प यह है कि आम आदमी पार्टी के दो तिहाई (18) एमएलए अलग पार्टी बनाएं और विधानसभा अध्यक्ष से मान्यता मांगें।

मान्यता मिलने पर ये विधायक भाजपा को समर्थन दें और सरकार बनवाएं। बाकी अब एक तिहाई हटकर ग्रुप मान्यता का प्रावधान खत्म हो चुका है।

यह विकल्प काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि रविवार को ऐसी खबरें आईं हैं जिनमें AAP के कुछ विधायकों ने सरकार न बनाने पर पार्टी छोड़ने की भी धमकी दी है।

विज्ञापन

इस राह में हैं कई मुश्किलें

aap and bjp have two options to form goivernment in delhi

दिल्ली विधानसभा के पूर्व सचिव एसके शर्मा के बताए इन दोनों तरीकों के कारगर होने की उम्मीद कम ही है। क्योंकि बीजेपी ने पहले ही इस बात का ऐलान कर रखा है कि वह दिल्ली में जोड़तोड़ से सरकार नहीं बनाएगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ. शकील अहमद ने कहा कि आम आदमी पार्टी को समर्थन देकर सरकार बनाने की उनकी कोई कवायद नहीं चल रही है। ऐसी चर्चाएं महज अफवाह हैं।

उधर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी ट्विटर पर सफाई देते हुए यह बताया है कि उन्होंने दिल्ली में दोबारा चुनाव कराने की मांग पहले ही कर रखी है। अब जोड़तोड़ से सरकार नहीं बनाएंगे।

AAP विधायक के बयान से उड़ी अफवाह!

aap and bjp have two options to form goivernment in delhi

आम आदमी पार्टी के विधायकों के चाहने से भी सरकार नहीं बनने वाली। शायद यही वजह है कि 'आप' के विधायक खुले तौर पर कुछ नहीं कह रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह कह चुके हैं कि सरकार बनाने के लिए अब तोड़जोड़ नहीं करेंगे।

हालांकि विधायक राजेश गर्ग ने दिल्ली पर फिर से चुनाव का बोझ न डालने की बात कहकर इस चर्चा को गति दी कि क्या 'आप' के विधायक अरविंद केजरीवाल पर सरकार बनाने की संभावना तलाशने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed