{"_id":"64c77cb881ff5dd70f0da00f","slug":"aap-and-bjp-councilor-face-to-face-in-mcd-house-meeting-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एमसीडी सदन की बैठक में आप और भाजपा पार्षद आमने-सामने, मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एमसीडी सदन की बैठक में आप और भाजपा पार्षद आमने-सामने, मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामा
Mon, 31 Jul 2023 02:51 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 31 Jul 2023 02:51 PM IST
सार
एमसीडी सदन की बैठक में मणिपुर हिंसा के संबंध में आम आदमी पार्टी की ओर से शोक प्रस्ताव रखा इसका भाजपा सदस्यों ने विरोध किया। नेता प्रतिपक्ष मेयर के आसन के समक्ष विरोध जताने आए।
विज्ञापन
दिल्ली के सिविक सेंटर में सदन की बैठक में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम की बैठक में सोमवार को आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षद आमने-सामने आ गए। एमसीडी सदन की बैठक में मणिपुर हिंसा के संबंध में आम आदमी पार्टी की ओर से शोक प्रस्ताव रखा इसका भाजपा सदस्यों ने विरोध किया। नेता प्रतिपक्ष मेयर के आसन के समक्ष विरोध जताने आए। भाजपा सदस्यों ने केजरीवाल को विभिन्न मामले में झूठा साबित करने की तक्तियां लहराई।
विज्ञापन
भाजपा सदस्यों के हंगामे के बीच नेता सदन में यमुना नदी में तीन बच्चे होने का मुद्दा उठाते हुए उनके संबंध में शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया और दो मिनट का मौन रखने का आग्रह किया जिसे महापौर ने स्वीकार कर लिया। भाजपा और आम आदमी पार्टी के सदस्यों में नोकझोंक हुई मारपीट की नौबत आई कुछ सदस्य बीच-बचाव करने में लगे। जिसके बाद महापौर ने 15 मिनट के लिए बैठक स्थगित की।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा सदस्य पंकज लूथरा ने नेता सदन का माइक उठाकर नेता विपक्ष को दे दिया इसका नेता सदन में कड़ा विरोध किया और वह नेता विपक्ष के पास से अपना माइक उठाने गए इसको लेकर दोनों पक्षों के पार्षदों में झगड़ा हुआ।
विज्ञापन