‘अपराध में शामिल विधायकों को बचा रही भाजपा’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा अपने विधायकों और उनके रिश्तेदारों को बचाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए गंभीर आपराधिक मामलों को रफा-दफा किया जा रहा है।
पार्टी के मीडिया सेल से जुड़े दीपक बाजपेयी का कहना है कि बीते रविवार मणिपुर के युवक अखा सालोनी की हत्या कर दी गई थी।
पार्टी का आरोप है कि इसमें नामजद अभियुक्त बदरपुर से विधायक रामवीर सिंह विधूड़ी के करीबी रिश्तेदार हैं। जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है।
'भाजपा विधायक कर रहे हैं गुंडागर्दी'
एक अन्य मामले में जल बोर्ड के एक इंजीनियर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को ठेका देने का दबाव डाला जा रहा था। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
मामले में पीड़ित ने जब राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में भाजपा विधायक आरपी सिंह के खिलाफ लिखित एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया।
आम आदमी पार्टी के मुताबिक भाजपा, दोनों मामलों को कमजोर साबित करने के लिए दिल्ली पुलिस पर दबाव डाल रही है। इसके लिए सबूतों को गायब करने की भी कोशिश की जा रही है। पार्टी ने दिल्ली पुलिस से मामलों की निष्पक्ष जांच करने की अपील की है।