फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aanandam Society's PG would be close.

आनंदम सोसायटी में बंद होगी PG

Sat, 18 Oct 2014 05:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 18 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
Aanandam Society's PG would be close.

ग्रेटर नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेट ने कासना पुलिस को ग्रेटर नोएडा के आनंदम सोसायटी में चल रहे पीजी को तुरंत बंद कराकर सूचित करने के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने कडे़ शब्दों में कहा कि पहले भी इसी तरह का निर्देश दिया गया था लेकिन अभी तक उस पर अमल नहीं किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित आनंदम सोसायटी के कुछ मकानों में पीजी और गेस्ट हाउस चल रहे हैं। आरोप है कि यहां पीजी में रहने वाले छात्र आए दिन हंगामा करते हैं और सोसायटी के लोगों को परेशान करते हैं। इस मामले की शिकायत सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने डीएम से की थी।
विज्ञापन


उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को यह मामला सौंपा था और पीजी बंद कराने के निर्देश दिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में एक पत्र कासना पुलिस को लिखा था। लेकिन कासना पुलिस ने इस निर्देश को कोई तवज्जो नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटी के लोगों ने एक बार फिर इस मामले की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह से की। इस बार सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह ने कासना पुलिस को साफ शब्दों में निर्देश दिए हैं कि संबंधित सोसायटी में चल रहे पीजी और गेस्ट हाऊस अविलंब बंद किए जाए और इसकी सूचना उन्हें भी प्रेषित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed