फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam asdmi party asks three questions to priyanka gandhi

प्रियंका गांधी से AAP ने पूछे तीन सवाल

Thu, 24 Apr 2014 07:32 AM IST
Updated Thu, 24 Apr 2014 07:32 AM IST
विज्ञापन
aam asdmi party asks three questions to priyanka gandhi

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान के सहारे कांग्रेस व भाजपा पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


प्रियंका का बयान गुजरात सरकार के कथित जासूसी कांड से जुड़ा है। पार्टी का कहना है कि जिस अंदाज में प्रियंका ने इस मसले को उठाया है, उससे साफ है कि दोनों पार्टियों में मिलीभगत है।

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि मामले में नरेंद्र मोदी की सीधी भूमिका सामने आई थी, लेकिन यूपीए सरकार ने जानबूझ कर जांच नहीं कराई।

'लोगों को नसीहत दे रहीं प्रियंका'

aam asdmi party asks three questions to priyanka gandhi

AAP के मुताबिक, रायबरेली की एक सभा में प्रियंका ने कहा था कि मतदाताओं को फोन टेप कराने वाले नेताओं को नकार देना चाहिए। भाजपा पर हमलावर होने की जगह प्रियंका लोगों को नसीहत दे रही हैं।

पार्टी का कहना है कि दोनों दलों को मोदी की गुजरात सरकार की तरफ से महिला की कथित जासूसी का जवाब देना होगा। दिसंबर 2013 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयोग गठित कर जांच का फैसला लिया भी, लेकिन यूपीए सरकार ने इस पर आगे कुछ नहीं किया।

AAP ने कहा कि चुनावी सभाओं में बेहद हल्के तरीके से राहुल और प्रियंका इस पर सवाल भी उठाते हैं, लेकिन यूपीए सरकार ने चुप्पी साध रखी है। एक ऐसे मामले पर, जिसमें मोदी के घनिष्ठ सहयोगी अमित शाह शक के दायरे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका से AAP के सवाल

aam asdmi party asks three questions to priyanka gandhi

1- यूपीए सरकार कमीशन के गठन पर गंभीर क्यों नहीं है?

2- क्या कपिल सिब्बल जवाब देंगे कि कमीशन में जज की नियुक्ति क्यों नहीं हुई?

3- कहीं कांग्रेस व भाजपा के बीच डील तो नहीं हो गई कि कांग्रेस अमित शाह और भाजपा राबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed