फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam admi sena protest in unique way outside manish sisodia home in delhi

आखिर क्यों इन दो लोगों ने सिसोदिया के घर के बाहर खुद को लगाई हथकड़ी

Sun, 05 Nov 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Nov 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
aam admi sena protest in unique way outside manish sisodia home in delhi
हथकड़ी लगा क‌िया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में स्कूल से 100 मीटर दायरे में आने वाली शराब की दुकानें बंद कराने के लिए आम आदमी सेना कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर के सामने हंगामा किया।

विज्ञापन


सेना के दो कार्यकर्ताओं भावना अरोड़ा व वेदप्रकाश ने हाथ में हथकड़ी लगाकर मनीष सिसोदिया के आवास के गेट से खुद को लॉक कर लिया। शनिवार सुबह भावना अरोड़ा व वेद प्रकाश समर्थकों के साथ मनीष सिसोदिया के घर पहुंचे।
विज्ञापन


पहले खुद के हाथ में हथकड़ी लगाई, फिर दोनों ने हथकड़ी का एक सिरा गेट में डालकर लॉक कर लिया। साथी वहां से चाभी लेकर फरार हो गए। दोनों स्कूल के पास खुली शराब की दुकानें बंद कराने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटर के जरिये हथकड़ी काटकर पुल‌िस ने हिरासत में लिया

aam admi sena protest in unique way outside manish sisodia home in delhi
आम आदमी सेना का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पहले चाभी मांगने की कोशिश की, लेकिन फिर कटर के जरिये हथकड़ी काटकर पुल‌िस ने डीपी एक्ट 65 के तहत दोनों को हिरासत में लिया। करीब दो घंटे तक थाने में बिठाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान दोनों वहीं सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

भावना अरोड़ा के मुताबिक, दिल्ली में कई स्कूल हैं, जहां आस-पास शराब की दुकानें खुली हैं। गुरुग्राम में रायन स्कूल का मामला आया तो दिल्ली सरकार ने शराब की दुकानें बंद कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ।

उन्हें याद दिलाने के लिए हमें यह सब करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कई बार सरकार को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन न तो उनकी बात सुनी जाती है, न ही मंत्री से मिलने दिया जाता है।

आज भी मिलने आए थे, लेकिन न मिलने देने पर ऐसा कदम उठाया ताकि मंत्री बाहर आएं तो उनसे मिला जा सके। बताते चलें कि भावना अरोड़ा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक कार्यक्रम में स्याही फेंक चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed