फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam admi party announces names of its rajya sabha nominees in pac meeting

कुमार विश्वास का कटा पत्ता, AAP की ओर से राज्यसभा जाएंगे ये तीन लोग

Wed, 03 Jan 2018 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jan 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
aam admi party announces names of its rajya sabha nominees in pac meeting
- फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों का नाम तय करने को लेकर होने वाली आम आदमी पार्टी की पार्लियामेंट्री अफेयर्स कमिटी की बैठक खत्म हो चुकी है। यह बैठक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हो रही थी। बैठक के बाद साफ हो गया क‌ि पार्टी ने कुमार व‌िश्वास का पत्ता काट द‌िया  है।

विज्ञापन



बैठक खत्म होने के बाद मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों को बताया कि तीन नाम फाइनल कर लिए गए हैं। तीनों नाम हैं- संजय सिंह, अकाउंटेंट एनडी गुप्ता और कांग्रेस छोड़कर आए द‌िल्ली के बड़े ब‌िजनेसमैन सुशील गुप्ता।
विज्ञापन


बैठक के लिए पार्टी के उन दो बड़े उम्मीदवारों को नहीं बुलाया गया है जिनका नाम राज्यसभा में जाने को लेकर सबसे चर्चित रहा है। ये दो नेता हैं कुमार विश्वास और संजय सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक खत्म होने के बाद मनीष स‌िसोद‌िया ने नामों का ऐलान करते हुए बताया क‌ि 18 बड़ी शख्सियतों से हमने बात की तब उन्होंने कहा कि हमने पूरी जिंदगी काम करके नाम कमाया है और अगर हमने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की तो हमारे ऊपर आप की तरफ होने का ठप्पा लग जाएगा।

सिसोदिया ने ये भी बताया कि कुछ लोगों ने कहा कि अगर हम आप की तरफ से राज्यसभा गए तो हमारे सात पुश्तों को खंगाल कर गड़बड़ियां निकाली जाएंगी और हमारा ज‌ीना मुश्किल कर दिया जाएगा।

आप नेता आशुतोष बैठक के लिए सीएम आवास पर पहुंच थे। बता दें कि ना ही कुमार विश्वास को बैठक के लिए बुलाया गया है और ना ही उन्हें ये जानकारी दी गई है कि उनकी जगह कौन राज्यसभा में जाएगा।

मालूम हो क‌ि राज्यसभा के ल‌िए 4 जनवरी को नामांकन होने हैं और 16 जनवरी को चुनाव होगा। इस चुनाव के ल‌िए द‌िल्ली से सीटें हैं और इन्हीं पर आज आम आदमी पार्टी ने नामों का ऐलान क‌िया है।

व‌िश्वास के समर्थन में आए कई दिग्गज

aam admi party announces names of its rajya sabha nominees in pac meeting
कुमार विश्वास
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने भले ही कभी कुमार विश्वास के राज्यसभा जाने को लेकर चर्चा ना की हो लेकिन अपने क्षेत्र के कई दिग्गज मानते हैं कि पार्टी को उन्हें राज्यसभा भेजना चाहिए।

हार्द‌िक पटेल ने भी कुमार व‌िश्वास के समर्थन में ट्वीट क‌िया  है...



देश के बड़े ‌इतिहासकारों में शामिल इरफान हबीब ने कुमार विश्वास को दरकिनार किए जाने पर हैरानी जताते हुए उनके समर्थन में ट्वीट भी किया है। इरफान हबीब ने लिखा है, 'राज्यसभा उम्मीदवारी के लिए आप कुमार विश्वास को क्यों नजरअंदाज कर रही है? वह पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक होने के साथ-साथ मुखर भी हैं। यह विनाशकारी होगा अगर चर्चाओं में घूम रहे दो अनजाने नाम राज्यसभा के लिए अप्रूव कर दिए जाएंगे।'




इसके साथ ही रंगमंच से जुड़े रहे और अन्ना आंदोलन के समय उनके मंच पर नजर आ चुके अरविंद गौड़ ने भी विश्वास के राज्यसभा के लिए ना चुने जाने पर सवाल खड़े किए हैं। गौड़ ने ट्वीट किया, 'भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन IAC के पहले दिन से @DrKumarVishwas जैसा मुखर वक़्ता, साहसी योद्धा और शानदार दोस्त @AamAadmiParty की ताक़त है। निजी नाराज़गी या कुंठा में उन्हें राज्यसभा न भेजना बेहद ग़लत होगा। अंहकार को आनेवाला कल नहीं दिख रहा क्या?'


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed