केजरीवाल को तीन दिन में घर खाली करने का अल्टीमेटम
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पार्टी के भीतर और बाहर लोगों का गुस्सा लगातार उबल रहा है।
दिल्ली में 49 दिनों तक शासन करने वाले केजरीवाल की नीतियों को लेकर जहां पार्टी का एक खेमा उनके खिलाफ हो चला है तो वहीं केजरी के बागी साथियों ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
मंगलवार को इसका एक नजारा अरविंद केजरीवाल के तिलक लेन स्थित आवास के बाहर देखने को मिला।
'तीन में घर खाली करें केजरीवाल'
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सड़क पर उतरी आम आदमी सेना ने तिलक लेन स्थित उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।
आम आदमी सेना केजरीवाल से सरकारी बंगला खाली करने की मांग कर रही थी। प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान सेना ने केजरीवाल को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। साथ यह चेतावनी भी दी कि यदि घर नहीं खाली किया तो उपराज्यपाल कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
सेना के प्रभात कुमार के अनुसार केजरीवाल ने तीन दिन में घर खाली करने का आश्वासन दिया है।