फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party will start dharna and protest in delhi

दिल्ली में फिर शुरू होने वाला AAP का आंदोलन

Sat, 05 Jul 2014 11:14 PM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party will start dharna and protest in delhi

आम आदमी पार्टी (आप) की नजर दिल्ली की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के मतदाताओं पर है। पार्टी, केंद्र में एनडीए सरकार बनने के बाद पहली बार सड़क पर आंदोलन करने जा रही है।

विज्ञापन


मुद्दा सोसाइटी में विधायक निधि खर्च करने से मनाही के विरोध का है। शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि इसे लेकर 13 जुलाई को रोहिणी में एक दिवसीय सांकेतिक धरने का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद भी अगर सरकार नहीं मानती तो जन आंदोलन शुरू होगा।

विधायक राजेश गर्ग को मिली जिम्मेदारी

aam aadmi party will start dharna and protest in delhi

उन्होंने कहा कि मोहल्ला सभाओं पर काम करने के दौरान पार्टी को ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी की समस्याओं का पता चला। दिल्ली की एक हजार से ज्यादा सोसाइटी के निवासियों को हर माह एक हजार से तीन हजार रुपये तक का रख-रखाव शुल्क देना पड़ता है।

जबकि डीडीए अपने अपार्टमेंटों का रखरखाव मामूली शुल्क पर करता है। इसके बाद विधायक राजेश गर्ग को ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई।

राजेश गर्ग ने बताया कि सोसाइटी एक्ट में संशोधन कर विधायकों को खर्च की अनुमति मिलनी चाहिए।

क्या सच होगा संजय सिंह का दावा?

aam aadmi party will start dharna and protest in delhi

इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय और उपराज्यपाल को चिट्ठी भेजी गई है। साथ ही सोसाइटी के प्रतिनिधियों से संपर्क भी कर रहे हैं।

वहीं, संजय सिंह ने दावा किया कि 13 जुलाई को रोहिणी सेक्टर-9 डीडीए चौक पर आयोजित सांकेतिक धरने में पूरी दिल्ली के लोग पहुंचेंगे।

अगर सरकार इस दिशा में काम नहीं करती तो पूरी दिल्ली में आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही अगर बिजली दरें बढ़ती हैं तो पार्टी सड़क पर उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed