फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party Trade Wing General Secretary Vijender Yadav joined BJP

आम आदमी पार्टी को झटका, ट्रेड विंग महासचिव विजेंद्र यादव भाजपा में शामिल

Tue, 11 Jun 2019 08:14 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Jun 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party Trade Wing General Secretary Vijender Yadav joined BJP
विजेंद्र यादव भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग के महासचिव और एल्डरमैन विजेंद्र यादव मंगलवार को समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन


इस दौरान सांसद हंसराज हंस भी उपस्थित थे। इस दौरान विजेंद्र यादव ने कहा कि सीएम केजरीवाल बंद कमरे में बैठकर नगर निगम का फंड रोकने की रणनीति बनाते हैं। उनकी गलत नीतियों का जवाब नेताओं को क्षेत्र में देना पड़ता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे आप में समाज का काम करने के लिए गए थे, लेकिन सीएम केजरीवाल पैसे इकट्ठे करने के लिए दबाव डालते रहते हैं। जो नेता पैसा इकठ्ठा नहीं करता, उसको सार्वजनिक रूप से गधा कहकर जलील करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज तिवारी ने कहा कि जो लोग समाज बदलने का जज्बा लेकर आप में आए थे, वे आज घुटन महसूस कर रहे हैं। सांसद हंसराज हंस ने कहा कि सीएम केजरीवाल पार्टी और सरकार के लोगों से बंधुआ मजदूर की तरह व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed