{"_id":"645495e33a773a12d80ed444","slug":"aam-aadmi-party-sends-legal-notice-to-bjps-pravesh-verma-and-virendra-sachdeva-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: भाजपा के प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा को 'आप' ने भेजा लीगल नोटिस, 48 घंटे में माफी मांगने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: भाजपा के प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा को 'आप' ने भेजा लीगल नोटिस, 48 घंटे में माफी मांगने को कहा
Fri, 05 May 2023 11:06 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 05 May 2023 11:06 AM IST
सार
नोटिस में कहा गया है कि प्रवेश वर्मा 48 घंटे में माफी मांगें वरना उनके खिलाफ उचित सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा और प्रवेश वर्मा
- फोटो : ANI
विस्तार
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को आम आदमी पार्टी ने लीगल नोटिस भेजा है। प्रवेश वर्मा द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में और आप के पार्षदों पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर यह नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
दरअसल, 24 अप्रैल को प्रवेश वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि आप के नेता दुर्गेश पाठक ने पार्षदों को टारगेट दे रखा है। आप के पार्षद रेहड़ी वालों से उगाही करते हैं और उनका कमीशन तय है।
विज्ञापन
इस बयान को पूरी तरह से गलत और अपमानजनक मानते हुए आप के एक पार्षद की तरफ से प्रवेश वर्मा को नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि प्रवेश वर्मा 48 घंटे में माफी मांगें वरना उनके खिलाफ उचित सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन