फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party s attack on artificial rain in Delhi

कृत्रिम बारिश पर राजनीति गरमाई: वर्षा को जांचने छत पर चढ़े आप नेता, बोले- इंद्र देवता भी भाजपा से हैं नाराज

Tue, 28 Oct 2025 08:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Oct 2025 08:05 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि वह शाम करीब 4:30 बजे मध्य दिल्ली के लुटियंस जोन पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री निवास और भाजपा मंत्री प्रवेश वर्मा का घर भी आता है, मगर वहां की जमीन पूरी तरह सूखी थी। एक बूंद भी नहीं गिरी। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party s attack on artificial rain in Delhi
आप नेता सौरभ भारद्वाज और कृत्रिम बारिश के लिए फ्लेयर छोड़ता विशेष विमान - फोटो : X/@Saurabh_MLAgk/@ANI

विस्तार

राजधानी में प्रदूषण कम करने के नाम पर कृत्रिम वर्षा कराने के भाजपा सरकार के दावे पर आम आदमी पार्टी ने बड़ा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार ने कृत्रिम वर्षा के नाम पर भी फर्जीवाड़ा किया है, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में कहीं भी बारिश नहीं हुई।

विज्ञापन

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार के अनुसार दिल्ली में क्लाउड सीडिंग के जरिये बारिश कराई गई, लेकिन हकीकत में एक बूंद पानी भी नहीं गिरा। कोंडली और बुराड़ी के विधायक भी कह रहे हैं कि उनके इलाकों में बारिश नहीं हुई। मध्य दिल्ली में तो बारिश का नामोनिशान तक नहीं था। उन्होंने तंज कसा, भाजपा ने शायद सोचा था कि इंद्र देवता वर्षा करेंगे और सरकार खर्चा दिखाएगी। भारद्वाज ने कहा कि ऐसा कोई यंत्र या तंत्र नहीं है जो बता सके कि बारिश इंद्र देवता करा रहे हैं या भाजपा सरकार। मगर भाजपा हर चीज का श्रेय लेना चाहती है अब तो भगवान इंद्र के काम का भी क्रेडिट ले लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप नेता सौरभ भारद्वाज पहुंचे लुटियंस जोन, बोले- यहां नहीं गिरी एक भी बूंद
आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि मंगलवार को मीडिया में दो खबरें थीं, एक कि दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है और दूसरी कि सरकार कृत्रिम वर्षा का ट्रायल कर सकती है। भारद्वाज के मुताबिक, भाजपा को लगा कि अगर बारिश हो गई तो तुरंत कह देंगे कि यह हमने कराई है। लेकिन जब सरकार ने कृत्रिम वर्षा की घोषणा की, तभी बादल भी नाराज होकर चले गए। उन्होंने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे वह मध्य दिल्ली के लुटियंस जोन पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री निवास और भाजपा मंत्री प्रवेश वर्मा का घर भी आता है, मगर वहां की जमीन पूरी तरह सूखी थी। एक बूंद भी नहीं गिरी। इसका एक वीडियो भी उन्होंने अपने अक्स अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें वह एक घर पर खड़े हैं और कहते नजर आ रहे हैं कि यहां एक बूंद भी नहीं गिरी।

विज्ञापन

बारिश को लेकर भाजपा पर कसा तंज
भारद्वाज ने व्यंग्य करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का यही तरीका है इंद्र देवता कराएं वर्षा और सरकार दिखाए खर्चा। जब बारिश नहीं हुई, तब सरकार खामोश है और जिस दिन बारिश होगी, वह कहेगी हमने कराई।

देखें वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed