फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party mla blaims on bjp

AAP की महिला विधायक को भाजपा ने धमकाया!

Fri, 04 Jul 2014 04:00 AM IST
Updated Fri, 04 Jul 2014 04:00 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party mla blaims on bjp

दिल्ली में सरकार बनाने का मामला विवादों में घिरता दिख रहा है। कांग्रेस, बीजेपी और आप तीनों पार्टियां इस मामले में एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों की तरफ से भाजपा पर लगाए जा रहे खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच शालीमार बाग विधायक बंदना कुमारी का कहना है कि भाजपा के एक कार्यकर्ता ने उन्हें घूस देने व धमकाने की कोशिश की।
विज्ञापन


शालीमार बाग पुलिस स्टेशन में बंदना ने शिकायत भी दर्ज कराई है।

'सरकार बनवाने में मदद करो'

aam aadmi party mla blaims on bjp

वहीं, पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को एक चिट्ठी लिखकर दिल्ली में सरकार बनाने पर भाजपा का रुख साफ करने की मांग की है।

आप विधायक बंदना कुमारी का कहना है कि मंगलवार शाम खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताने वाले संजय पालीवाल ने उनसे मुलाकात की।

इस दौरान उसने भाजपा में शामिल होने के साथ सरकार बनवाने में मदद की बात की।

'मंत्री पद और मोदी से मिलाने की पेशकश'

aam aadmi party mla blaims on bjp

बंदना का आरोप है कि इसके लिए उसने मोटी रकम की पेशकश की। साथ ही किसी से मुलाकात का जिक्र न करने की धमकी भी दी।

बंदना ने बुधवार सुबह इसकी शिकायत शालीमार बाग पुलिस स्टेशन में की। इस दौरान उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा। जिसमें बंदना के मुताबिक, पालीवाल की तस्वीर और उसके कार का नंबर दर्ज है।

बंदना का कहना है कि रकम व मंत्री पद की पेशकश करने के साथ पालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मीटिंग कराने की बात भी कही थी।

विज्ञापन

केजरीवाल ने चिट्ठी में क्या लिखा?

aam aadmi party mla blaims on bjp

केजरीवाल ने बुधवार दोपहर बाद भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ को चिट्ठी लिखी। केजरीवाल का कहना है कि पिछले पांच महीने से दिल्ली में कोई चुनी सरकार नहीं है। इससे आम लोग बिजली, पानी, भ्रष्टाचार जैसे मसलों से परेशान है।

चिट्ठी में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ लोग उनकेविधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रहे हैं। लोकतंत्र के लिए यह अत्यन्त खेदजनक है। केजरीवाल ने गृहमंत्री से गुजारिश की है कि भाजपा यदि दिल्ली में चुनाव करवाना चाहती है तो उपराज्यपाल को इसकी लिखित जानकारी दे।

इससे दिल्ली में जल्द चुनाव हो सके। इसके साथ ही इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट में चार जुलाई को होने वाली सुनवाई में भी भाजपा को अपना रुख साफ करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed