फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party connecting 3 lakh party workers before Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी 3 लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए चलाएगी अभियान

Sun, 09 Sep 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Sep 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party connecting 3 lakh party workers before Lok Sabha elections

2019 के आम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारी शुरू  कर दी है। आम आदमी पार्टी ने दो चरण के बड़े अभियान में तकरीबन तीन लाख कार्यकर्ताओं के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने बताया कि चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सात संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं तक पहुंचने के लिए पहले नवंबर-दिसंबर और फिर मार्च-अप्रैल में घर-घर अभियान चलाने की योजना है। 
विज्ञापन


उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अगर समय से पहले चुनाव हुआ तो घर-घर तक पहुंचने के अभियान का दूसरा चरण जनवरी-फरवरी में होगा। 2014 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी दिल्ली के 7 संसदीय क्षेत्रों में अपने प्रभारी के नामों की घोषणा कर चुकी है और उन्होंने अपना काम शुरू कर दिया है । हालांकि उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं हुआ है।

राय ने कहा, ‘हम अभियान के दौरान केंद्र में भाजपा सरकार के कुशासन और नाकामियों को बताने के साथ ही दिल्ली में पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों को भी रेखांकित करेंगे।’


पार्टी 2.5 लाख कार्यकर्ताओं को ब्लॉक प्रमुख के तौर पर भी नियुक्त करना चाहती है। इससे सभी संसदीय सीटों में मतदाताओं से सीधा संपर्क हो सकेगा। राय ने कहा, ‘हर एक ब्लॉक प्रमुख एक मतदान केंद्र पर कम से कम 25 घरों के लिए जिम्मेदार होगा। उनकी नियुक्ति नवंबर में होगी।’

इनपुट- भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed