Delhi: जेल में केजरीवाल से मुलाकात को लेकर हो रही साजिश, AAP का आरोप- करीबियों को नहीं दिया जा रहा मिलने
स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ शिक्षा मंत्री आतिशी को मुख्यमंत्री से मिलना था। इसके लिए आतिशी ने मंगलवार को सभी नियमों का पालन करते हुए आवेदन किया, लेकिन आखिरी वक्त पर मुलाकात रद्द कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके परिवार और करीबियों को नहीं मिलने देने पर कड़ी आपत्ति जताई है। आप नेताओं का आरोप है कि केजरीवाल से जेल में न मिलने देने की साजिश रची जा रही है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ शिक्षा मंत्री आतिशी को मुख्यमंत्री से मिलना था। इसके लिए आतिशी ने मंगलवार को सभी नियमों का पालन करते हुए आवेदन किया, लेकिन आखिरी वक्त पर मुलाकात रद्द कर दी है। भारद्वाज के साथ सांसद संदीप पाठक मिलने गए, लेकिन उनसे भी मुलाकात नहीं कराई गई। अकेले सौरभ भारद्वाज ही मिल सके।
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना है कि वह इसके खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री और उपराज्यपाल को पत्र लिखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन केजरीवाल का मनोबल तोड़ना चाहता है, लेकिन वो नहीं झुकेंगे-टूटेंगे। सिंह ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि आखिर किस दुश्मनी का बदला केजरीवाल के परिवार और उनके चाहने वालों से ले रहे हैं। सौरभ भारद्वाज और आतिशी को केजरीवाल से मुलाकात करनी थी, लेकिन मंगलवार को आतिशी की मुलाकात रद्द कर दी गई।
जबकि आतिशी ने मुख्यमंत्री मिलने के लिए सारे नियमों का पालन करते हुए सामान्य मुलाकात के लिए नाम देकर ईमेल करके अनुमति मांगी थी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इसके बाद तय किया कि पार्टी के संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक केजरीवाल से मुलाकात करने जाएंगे। लेकिन, जब संदीप पाठक मुलाकात करने के लिए जेल पहुंचे तो उन्हें सुबह 9:30 बजे मुलाकात कराने से मना कर दिया। इस मुलाकात रद्द करने के पीछे कोई कारण नहीं बताया गया।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये लोग एक सांसद और एक शिक्षा मंत्री की मुलाकात रद्द कर रहे हैं। अब आगे केजरीवाल से उनकी पत्नी या फिर किसी और की मुलाकात भी रद्द कर देंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को इंसुलिन देने में 23 दिन लग गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के खिलाफ कई स्तर पर साजिश की जा रही है। 24 घंटे निगरानी हो रही है, पीएमओ और एलजी कार्यालय से सीसीटी कैमरे देख रहे हैं।
भारद्वाज ने केजरीवाल से जेल में की मुलाकात
उधर, केजरीवाल से जेल में मुलाकात करने के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा कि तिहाड़ प्रशासन से मिलने के लिए 12:30 बजे का समय लिया था। मुख्यमंत्री से करीब 30 आधे घंटे की बातचीत हुई। एक खिड़की में लगे शीशे के दूसरी तरफ केजरीवाल बैठे थे और दूसरी तरफ मैं बैठा था और एक फोन के जरिए उनसे बातचीत हो पाई। दोनों की अच्छी बातचीत हुई। केजरीवाल ने कहा है कि उनके बारे में दिल्लीवाले चिंता न करें, वो बहुत मजबूत हैं।