{"_id":"250d30ab8f0d8abb942a356674661fcc","slug":"aaini-won-medal-in-girls-national-football-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 वर्षीय आईनी के पास से हरियाणा सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 वर्षीय आईनी के पास से हरियाणा सेमीफाइनल में
पूजा शर्मा /अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 30 Jan 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। उड़ीसा के कटक बराबटी स्टेडियम में चल रही अंडर-14 गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में शहर की आईनी का पास झारखंड से जीत में मददगार हुआ और हरियाणा की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन
रविवार को वहां हरियाणा व असम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बात दें कि यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया फेडरेशन की ओर से आयोजित की गई है।
12 वर्षीय आईनी हरियाणा टीम में फरीदाबाद की एक मात्र खिलाड़ी शामिल है। इस चैंपियनशिप में हरियाणा ने अबतक हुए पांच मैच में से चार मैच जीते हैं।
शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा हरियाणा ने झारखंड को 2-1 से मात दी। इसमें झारखंड की पूनम ने चौथे मिनट में गोल किया, लेकिन हरियाणा की आईनी ने हरवीर कोर को बॉल पास कर 33वें मिनट में गोल कराने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
अगला गोल मोना ने 44वें मिनट में किया। सेक्टर-86 की रहने वाली आईनी सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है।