फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A woman tried to commit suicide by going live on social media in Noida

'मुझे इंसाफ दिला देना': सोशल मीडिया पर लाइव महिला ने की सुसाइड की कोशिश, रोते हुए बयां किया दर्द; देखें Video

Sat, 22 Mar 2025 09:42 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Mar 2025 09:42 PM IST
सार

नोएडा में सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने एक साथ कई नींद की गोली खा लीं थी।
 

विज्ञापन
A woman tried to commit suicide by going live on social media in Noida
लाइव आकर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। लाइव देखकर नोएडा मीडिया सेल की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई और लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस महिला के सेक्टर-110 स्थित फ्लैट पर पहुंच गई। महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने एक साथ कई नींद की गोली खा लीं थी। पुलिस ने महिला के घरवालों को इसकी जानकारी दे दी है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक महिला का आत्महत्या के प्रयास का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। लाइव वीडियो में रोती हुई महिला ने भारी मात्रा में नींद की गोलियां खा लीं। इस दौरान लखनऊ से लेकर गौतमबुद्धनगर में सोशल मीडिया सेल सक्रिय हुई और लोकेशन ट्रेस किया तो पता चला कि कोतवाली फेज टू क्षेत्र स्थित सेक्टर-110 की सोसाइटी का है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरडब्ल्यू के पदाधिकारियों की मौजूदगी गेट की कुंडी को तोड़कर महिला को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


महिला का लाइव वीडियो करीब साढ़े चार मिनट का है। इसमें वह अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगा रही है। महिला यह कह रही है कि वह फांसी लगाने जा रही है। हालांकि बाद में उसने नींद की कई गोलियां खा लीं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह दरवाजा नहीं खोल रही थी। इसके बाद सोसाइटी के लोगों की मौजूदगी में धक्का देकर कुंडी को तोड़ी तो महिला बेड पर बेहोशी की हालत में थी। इसके बाद उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया। महिला मूल रूप से गोंडा की रहने वाली है। सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला का कहना है कि मीडिया सेल की तत्परता से पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed