{"_id":"5ad41bec4f1c1b60098b4b8d","slug":"a-wife-thrown-boiled-milk-on-her-husband-s-face-in-gurugram-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति के चेहरे पर फेंका खौलता दूध, वजह जानकर हैरान हुई पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पति के चेहरे पर फेंका खौलता दूध, वजह जानकर हैरान हुई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
एक महिला ने अपने पति के चेहरे पर खौलता हुआ दूध डाल दिया। जांच में जो खुलासा हुआ है, उसे जानकर हर किसी के होश उड़ गए। जानिए महिला ने अपने पति पर हमला क्यों किया।
विज्ञापन
घटना हरियाणा के गुरुग्राम की है। पालम विहार फेस-2 में रहने वाले जोगेन्द्र ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध किया तो पत्नी ने अपने सोते हुए पति पर खौलता हुआ दूध डाल दिया। इस घटना में वह बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
शनिवार देर रात उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत को देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जोगेन्द्र पालम विहार फेस-2 में रहते हैं। जोगेन्द्र ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी।
विज्ञापन
वर्ष 2004 के बाद से ही उन्हें अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का पता लग गया था। इसके चलते दोनों में अक्सर अनबन रहती थी। पिछले काफी समय से उनके बीच अनबन काफी बढ़ गई थी। आरोप है कि शनिवार रात को वह सो गए थे। देर रात उनकी पत्नी ने पतीले में उबलता हुआ दूध उनके मुंह पर डाल दिया।
Trending Videos
पत्नी द्वारा पहले भी उन पर जानलेवा हमला किया जा चुका है
डेमो
- फोटो : डेंमो
इस पर वह चिल्ला उठे। उनकी चीख सुनकर पड़ोसी भी आ गए, जिन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जोगेन्द्र ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी द्वारा पहले भी उन पर जानलेवा हमला किया जा चुका है।
इस बारे में उन्होंने बजघेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन बजघेड़ा थाना पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उसके हौसले बुलंद हो गए। उधर, बजघेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार का कहना है कि इस संबंध में सूचना मिली थी।
मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा। जांच अधिकारी को सफदरजंग अस्पताल में पीड़ित के बयान लेने के लिए भेजा जा चुका है।