फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A teacher riding a bike in Delhi s Welcome got his throat and cheek cut with a Chinese manja

चीनी मांझे का कहर: बाइक से जा रहे शिक्षक का गला और गाल कटा, हालत गंभीर, पतंग उड़ाने वालों की हो रही पहचान

Sun, 03 Sep 2023 10:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 03 Sep 2023 10:48 PM IST
सार

पुलिस ने पीड़ित गौरव के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पतंग उड़ाने वालों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
A teacher riding a bike in Delhi s Welcome got his throat and cheek cut with a Chinese manja
चाइनीज मांझा - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस की सख्ती के बावजूद चाइनीज मांझे पर रोक नहीं लग पा रही है। सीलमपुर में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से शिक्षक परमानंद मौर्या का गला व गाल कट गया। घटना के समय पीड़ित दूसरे शिक्षक के साथ बाइक से घर जा रहे थे। दूसरे शिक्षक ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वेलकम कॉलोनी निवासी परमानंद गौतमपुरी स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। सहयोगी शिक्षक गौरव ने बताया कि 1 सितंबर की शाम दोनों बाइक पर वेलकम मेट्रो स्टेशन की ओर आ रहे थे। परमानंद ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सीलमपुर एसडीएम कार्यालय के पास चाइनीज मांझा गौरव के हेलमेट से टकराने के बाद पीछे बैठे परमानंद के गले में फंस गया। इससे गला, गाल और ललाट कट गया। उनके चिल्लाने पर गौरव ने बाइक रोकी और फिर जग प्रवेश अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य कई शिक्षक अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में प्राथमिक इलाज करने के बाद परमानंद को लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल शिक्षक बयान देने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस ने गौरव के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पतंग उड़ाने वालों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed