{"_id":"68ece365094de099590a8f98","slug":"a-spice-trader-died-in-a-fire-at-his-warehouse-caused-by-a-short-circuit-in-delhi-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मकान के गोदाम में आग लगने से मसाला कारोबारी की मौत, शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मकान के गोदाम में आग लगने से मसाला कारोबारी की मौत, शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग
Mon, 13 Oct 2025 05:17 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 13 Oct 2025 05:17 PM IST
सार
दिल्ली में तिलक नगर इलाके में सोमवार सुबह एक मकान के भूतल में बने गोदाम में आग लग गई। हादसे में गोदाम में मौजूद मसाला कारोबारी की झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : samvad
विस्तार
दिल्ली में तिलक नगर इलाके में सोमवार सुबह एक मकान के भूतल में बने गोदाम में आग लग गई। हादसे में गोदाम में मौजूद मसाला कारोबारी की झुलसने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 52 साल के विष्णु गार्डन तिलक नगर निवासी सुनील कुमार गिनोत्रा के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी, जिसमें कारोबारी धुएं के चपेट में आने से बेहोश हो गए और बाद में जब उन्हें निकाला गया तो वह झुलस चुके थे।
विज्ञापन
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि सुबह 10.04 बजे पुलिस को चांद नगर तिलक नगर दिल्ली में एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जांच में पता चला कि सुनील कुमार गिनोत्रा ने भूतल स्थित कमरे को मसाला के गोदाम के लिए किराए पर लिया थाा। वह सुबह में यहां आने के बाद अंदर से कमरे को बंद कर वहां मौजूद थे। कुछ देर बाद धुआं निकलने पर लोगों ने आग लगने की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन